12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदूसरे समुदाय के लड़के से शादी की जिद, बेटी को गोली मारकर...

दूसरे समुदाय के लड़के से शादी की जिद, बेटी को गोली मारकर थाने पहुंचा

Published on

अलीगढ़,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुत्री के प्रेम-प्रसंग से आरोपी पिता नाराज था. हत्या के बाद आरोपी पिता बरला थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक दूसरे समुदाय का था, जिस पर परिवार को आपत्ति थी.

बरला के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का पास के गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब डेढ़ माह पहले वह घर से चली गई थी. घरवालों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था.मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद घर वालों को सुपुर्द कर दिया था. इसके बाद से लड़की प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. मगर, प्रेमी के दूसरे समुदाय से होने की वजह से लड़की के परिजनों को इस पर आपत्ति थी.

जिद पर अड़ी रही लड़की
घर वालों ने लड़की को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही. इसे लेकर गुरुवार रात काफी विवाद हुआ. लड़की के पिता ने गुस्से में आकर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी. मामले में सीओ अभय कुमार पांडे ने कहा कि 16 सितंबर की रात लगभग दो बजे बरला थाने में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है.इस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को मोर्चरी भिजवा दिया. प्रधान के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...