5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यनेता सदन बहुत समझदार हैं, बड़े बड़े सपने दिखाते हैं...विधानसभा में अखिलेश...

नेता सदन बहुत समझदार हैं, बड़े बड़े सपने दिखाते हैं…विधानसभा में अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

Published on

– पहले अपने शहर का जलभराव तो ठीक करा लें सीएम योगी

लखनऊ

यूपी विधानसभा के मॉनसून का आज पांचवां और अंतिम दिन है। नेता विपक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में बोल रहे हैं। उन्‍होंने सीएम योगी से पूछा, मल्‍टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम कहां है, फ्रेट कॉरिडोर कहां है। अगर यह आपने बनाया है तो यह गोरखपुर होकर क्‍यों नहीं जा रहा है। यह सब पिछली सरकारों का बनाया गया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, चैरिटी बिगिन्‍स एट होम, नेता सदन आपने अंग्रेजी अखबार को इंटरव्‍यू दिया है। गोरखपुर की कोई ऐसी गली बता दें जहां पानी न भरता हो। साढे छह से सीएम हैं लेकिन आप अपने क्षेत्र में जलभराव नहीं ठीक करा पा रहे हैं।

क्‍या आपने आलू एक्‍सपोर्ट किया, किसानों की आय दोगुनी होने पर अखिलेश ने सवाल किया। आपने चावल एक्‍सपोर्ट किया है। मुझे लगता है कि ये दिल्‍ली और लखनऊ वाले इंजन टकरा रहे हैं। योगी जी बताएं कब से बंद है एक्‍सपोर्ट। आम तो पहले भी जाता था। आलू, चावल कितना एक्‍सपोर्ट हुआ यह भी बताएं। सब्जियां मिर्जापुर, बलिया से लंदन जा रही हैं।

‘सपना है वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का और टमाटर के ठेले लगा रहे’
टमाटर की महंगाई पर वह बोले, लेकिन आप टमाटर पर बात नहीं करना चाहते। आपका चेहरा लाल हो जाता है। लेकिन महंगाई पर सवाल उठाने पर आप लोगों को जेल भेजते हैं। आपने न केवल दुकानदार को बल्कि बेटे को भी जेल भेज दिया। टमाटर पर आपने फोर्स लगा दी क्‍योंकि हमने कहा कि ऐसा न हो कि टमाटर पर जेड सिक्‍युरिटी देनी पडे़। आपको क्‍यों दुकानें लगानी पड़ीं। सपना दिखा रहे वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का और टमाटर के ठेले लगा रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्‍यनाथ मुस्‍कुराते रहे।

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के बाद आज यूपी विधानसभा में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और अख‍िलेश यादव पर सबकी नजर रहेगी। आज यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सदन में बोल सकते हैं। पिछले विधानसभा सत्र के दौरान प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर हुआ था। अखिलेश यादव ने सदन में यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल किए थे। जवाब में सीएम योगी का बयान, ‘माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’ बहुत चर्चित हुआ। इस घटना के आरोपी अतीक अहमद, उसके बेटे और भाई अशरफ अलग-अलग घटनाओं में मारे गए या उनका एनकाउंटर कर दिया गया था।

इससे पहले गुरुवार को सत्र के चौथे दिन सरकार ने साफ कर दिया कि वह जातिवार जनगणना नहीं करवाएगी। विधानसभा के दोनों सदनों में योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने कहा कि जनगणना कराने के लिए जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना न‍ियमावली 1990 बनाए गए हैं। इसी के तहत भारत सरकार जनगणना का काम करवाएगी। सरकार के इस जवाब के विरोध में सपा के सदस्‍य के सदन के बीच में आकर धरना देने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्‍थगित कर दी गई।

असल में सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने पूछा था कि क्या प्रदेश में जातीय जनगणना करवाने की सरकार की कोई योजना है? सरकार ने इससे साफ इनकार कर दिया। विधान परिषद में सपा नेताओं नरेश उत्तम पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कई राज्यों में जातीय जनगणना हो रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ इन्हीं पिछड़ों के वोट से जीत रहे हैं लेकिन उन्‍हें उनका ही हक नहीं दे रहे। इस पर पलटवार करते हुए नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब ये सत्ता में थे तब पिछड़ों की याद क्‍यों नहीं आई। असल में इनको पिछड़ों से इनको कोई लेना-देना नहीं है, 2024 का एजेंडा सेट कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार का विषय है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...