3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस टीम ने बदली साबरमती की तस्वीर, उसी की सलाह पर तैयार...

जिस टीम ने बदली साबरमती की तस्वीर, उसी की सलाह पर तैयार हुआ यमुना का मास्टर प्लान; PM की हरी झंडी का इंतजार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना को साफ करने को लेकर केंद्र और रेखा सरकार दोनों ही एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यमुना को साफ करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है, उस मास्टर प्लान को बस पीएम मोदी की हरी झंडी का इंतजार है। असल में इस बार का मास्टर प्लान ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि इसमें उन लोगों की सलाह को शामिल किया गया है जिन्होंने गुजरात में साबरमती नदी को साफ करने का काम किया था।

गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट की सक्सेस स्टोरी
अब जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी का यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, उन्हें साबरमती का पर एक रिवर फ्रंट तैयार करना था। अब वहां तो वो सपना साकार हो गया, उसी को अमलीजामा पहनाने का काम अब दिल्ली में करना है। चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने दिल्ली वालों से वादा कर दिया था कि साबरमती की तर्ज पर यहां भी यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। अब उस सपने को साकार करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

दिल्ली में कैसे साफ होगी यमुना?
असल में इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि उन लोगों से सलाह ली गई है जो पहले भी नदियों की सफाई कर चुके हैं, जो नतीजे देने के लिए जाने जाते हैं। अब उसी टीम की सलाह पर यमुना को साफ करने का प्लान बन रहा है। ऐसे में जानकार भी मानते हैं कि इस बार कुछ बड़े रिफॉर्म होते हुए दिख सकते हैं। वैसे एक तरफ मास्टर प्लान तैयार हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ TERI की तरफ से भी यमुना साफ करने को लेकर एक रणनीति बनाई गई है, कई सुझाव भी दिए गए हैं

TERI के बड़े सुझाव क्या हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बड़ा सुझाव TERI द्वारा यह दिया गया है कि मई 1994 वाले एक एग्रीमेंट में थोड़े बदलाव करने पड़ेंगे। असल में कई सालों से उन राज्यों के बीच में एक वॉटर शेयरिंग एग्रीमेंट चल रहा है जहां से होकर यमुना गुजरती है। लेकिन अब यह पता करने की जरूरत है कि आखिर यमुना जब उन राज्यों से दिल्ली में आती है, तब कितना प्रदूषण साथ लाती है। इसके अलावा कहा गया है कि दिल्ली में यमुना के पास में बड़े स्तर पर सैंड माइनिंग होती है, उस पर रोक लगना जरूरी है।

इसके अलावा अगर समय रहते राजधानी की छोटी और बड़ी हर ड्रेन को साफ कर दिया जाएगा, इसी के साथ अगर STP प्लांट्स की क्षमता को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा, उससे भी यमुना को साफ करने में बड़ी मदद मिलेगी, कहना चाहिए जमीन पर परिणाम और जल्दी देखने को मिल जाएंगे।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

सोमनाथ मंदिर में पूजा, पीएम मोदी बोले—आस्था को कोई मिटा नहीं सका

सोमनाथ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर...

जयपुर में ‘मौत’ बनकर दौड़ी तेज रफ़्तार ऑडी! रईसजादे की रेसिंग ने उजाड़ा घर, 1 की मौत, 4 की हालत नाजुक

गुलाबी नगरी जयपुर का मानसरोवर इलाका शुक्रवार की रात एक खौफनाक मंजर का गवाह...

सीबीओए सीपीएल 5वां क्रिकेट लीग प्रतियोगिताभोपाल रीजनल ऑफिस विजेता, रायपुर उपविजेता रही

भोपाल. राजधानी के अंकुर मैदान पर शनिवार को सीबीओए सीपीएल की 5वीं क्रिकेट लीग...