11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका से जिस MQ 9 ड्रोन को खरीद रहा भारत, उसको हूतियों...

अमेरिका से जिस MQ 9 ड्रोन को खरीद रहा भारत, उसको हूतियों ने मार गिराया, बाइडन को बड़ा झटका!

Published on

तेल अवीव

गाजा में युद्ध के बीच यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोही लगातार लाल सागर और अदन की खाड़ी में हमले कर रहे हैं। हूतियों ने कई व्‍यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है जो इजरायल या अमेरिका से जुड़े हुए हैं। हूतियों के खिलाफ अमेरिका ने एक गठबंधन बनाया है और अब तक कई हमलों को विफल किया है। यही नहीं अमेरिका ने युद्धपोत और फाइटर जेट की मदद से यमन में हूतियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस बीच ताजा हमले में हूतियों ने अमेरिका के MQ9 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। भारत भी MQ9 श्रेणी के किलर ड्रोन को 4 अरब डॉलर में 31 की संख्‍या में अमेरिका से खरीद रहा है। अदन की खाड़ी के पास हुई इस घटना के बाद अब अमेरिकी ड्रोन की क्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यमन में हूतियों के प्रवक्‍ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने कहा, ‘हमने अमेरिका के MQ9 ड्रोन को हुदायदाह इलाके में मार गिराया है। अमेरिका का यह ड्रोन आक्रामक मिशन पर था।’ हूतियों ने इस ड्रोन मार ग‍िराने का एक वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका के ये ड्रोन सबसे आधुनिक माने जाते हैं और इसे उसकी ताकत के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से भारत भी इन ड्रोन को खरीद रहा है। इससे पहले रूस के एक फाइटर जेट काला सागर में अमेरिका के इस किलर ड्रोन को तेल डालकर और टक्‍कर मारकर गिरा दिया था।

अमेरिका-ब्र‍िटेन ने हूतियों पर बोला हमला
हूतियों का यह दावा अगर सही है तो यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका होगा। इस बीच अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती ठिकानों पर कई हमले किए हैं। हूतियों द्वारा संचालित सैटेलाइट टीवी चैनल अल-मसीरा ने शनिवार को कहा कि हमले बंदरगाह शहर और उसके आसपास हुए। इसमें शहर के उत्तर-पश्चिम में अल-सलीफ जिले में रास इस्सा का क्षेत्र भी शामिल है। अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार के हमलों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन शुक्रवार को हूती हमले का विवरण देते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया है।

शुक्रवार की देर रात, “यमन के ईरानी समर्थित हूती-नियंत्रित क्षेत्रों से चार एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें लाल सागर में दागी गईं। यह अनुमान लगाया गया है कि कम से कम तीन मिसाइलें डेनमार्क के पनामा के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी पोलक्स की ओर दागी गईं। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स पर लिखा, एमटी पोलक्स या क्षेत्र में किसी अन्य जहाज में कोई क्षति की सूचना नहीं है।” हूती ने अपने उपग्रह टेलीविजन में शुक्रवार को एमटी पोलक्स पर मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली और जहाज को दुश्मन देश ब्रिटेन का तेल टैंकर बताया।

‘जहाजों के अपहरण के लिए हूती जिम्‍मेदार’
शुक्रवार को, अमेरिकी विदेश विभाग ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में आतंकवादी हमलों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक वाणिज्यिक जहाजों के अपहरण के लिए अंसारल्लाह, जिसे आमतौर पर हूती के रूप में जाना जाता है, को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिका ने पिछले साल नवंबर में हूती को आतंकवादी समूह घोषित किया था। हूती की ओर से ने कहा गया है कि उनके हमले हमास के साथ एकजुटता दिखाने के लिए और गाजा पर इजरायली हमले रोकने के लिए हैं। हूती ने और हमले करने का संकल्प जताया है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...