6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयला नीना की खबर ने दुनिया को डराया, इस बार कड़ाके की...

ला नीना की खबर ने दुनिया को डराया, इस बार कड़ाके की ठंड भूल जाइए, जानें भारत पर असर

Published on

जिनेवा

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने बुधवार को ला नीना पर बुरी खबर दी है। डब्लूएमओ ने कहा कि अगले तीन महीनों में ला नीना विकसित होने की मात्र 55% संभावना है। अगर ऐसा होता भी है तो यह अपेक्षकृत कमजोर और अल्पकालिक होगा। ला नीना पैटर्न में समुद्र की सतह के तापमान का ठंडा होना शामिल है। इससे ठंड ज्यादा पड़ती है और अत्याधिक गर्मी की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, अब ला नीना के कमजोर पड़ने से अंदेशा जताया जा रहा है कि इस साल ठंड कम पड़ेगी और गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने क्या कहा
WMO ने पत्रकारों को भेजे एक बयान में कहा कि पूर्वानुमान बताते हैं कि दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच ला नीना में संक्रमण की 55% संभावना है। यह सितंबर में WMO द्वारा पूर्वानुमानित 60% संभावना से कम था। WMO महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, “भले ही ला नीना घटना सामने आए, लेकिन इसका अल्पकालिक शीतलन प्रभाव वायुमंडल में रिकॉर्ड गर्मी-फंसाने वाली ग्रीनहाउस गैसों के वार्मिंग प्रभाव को संतुलित करने के लिए अपर्याप्त होगा।”

ला लीना क्या है
ला नीना, प्रशांत महासागर में होने वाला एक मौसम पैटर्न है। इस पैटर्न में, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान औसत से ज्यादा ठंडा हो जाता है। जिस साल ला नीना कमजोर पड़ता है, उस साल भयंकर गर्मी पड़ती है। ला नीना एक स्पेनी भाषा का शब्द है जिसका मतलब है ‘छोटी लड़की।’ ला नीना, अल नीनो का विपरीत होता है। ला नीना के दौरान, पूर्वी हवाएं मज़बूत हो जाती हैं। ला नीना के दौरान उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में शुष्क मौसम रहता है और भूमध्यरेखीय इलाकों में सामान्य से ज्यादा आद्रता रहती है।

भारत पर क्या असर होगा
ला नीना के कमजोर पड़ने से दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत भी शामिल होगा। भारत भूमध्य रेखा के करीब स्थित है। ऐसे में ला नीना के कमजोर पड़ने से ठंड कम पड़ेगी और मानसून भी कमजोर होगा। इसके साथ ही गर्मियों में चरम तापमान को भी देखा जा सकता है। भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान होने वाली अधिक वर्षा आमतौर पर ला नीना से जुड़ी होती है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...