21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलजिसको टीम इंडिया में शामिल करने पर हो रहा था बवाल, उसने...

जिसको टीम इंडिया में शामिल करने पर हो रहा था बवाल, उसने सिर्फ चौथी गेंद पर मारा विकेट

Published on

दुबई

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिट होने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसकी वजह मोहम्मद सिराज को शामिल करने की बात हो रही थी। भारत के लिए पिछले कई सालों से कमाल की बॉलिंग कर रहे सिराज को चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले हर्षित राणा बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में चुने गए। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में खेलने का भी मौका मिला।

हर्षित को चौथी ही गेंद पर विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित राणा अपने पहले स्पेल में काफी महंगे साबित हो रहे थे। दूसरे और तीसरे स्पेल में वापसी करके वह सफलता हासिल कर रहे थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में हर्षित को पहले ही ओवर में विकेट मिल गया। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट किया। शांतो ने गेंद को ड्राइव किया और शॉर्टिस कवर पॉइंट पर विराट कोहली ने गेंद को लपक लिया।

हेड कोच का माने जाते हैं चहेते
हर्षित राणा को हेड कोच गौतम गंभीर का चहेता भी माना जाता है। आईपीएल 2024 में हर्षित केकेआर का हिस्सा थे। गंभीर उस टीम के मेंटॉर थे। आईपीएल के बाद हर्षित की टीम इंडिया में एंट्री हुई। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया और सिराज को ड्रॉप करके उन्हें वनडे खेलने का भी मौका मिल गया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित ने 3 मैच में 6 विकेट लिए थे।

पावरप्ले में ही गिरे 5 विकेट
बांग्लादेश के बैटिंग पावरप्ले यानी शुरुआत 10 ओवर में ही 5 विकेट गिर गए। पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार को आउट किया। उनका खाता नहीं खुला। शांटो भी कोई रन नहीं बना पाए। मेहदी हसन मिराज 5 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए। 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो गेंद पर तंजीन हसन (25) और मुश्फिकुर रहीम (0) को आउट कर दिया। 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 39 रन था।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...