18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'पुलिसवाले ने 50 बार शारीरिक संबंध बनाए...' पीड़िता की आपबीती दिल दहला...

‘पुलिसवाले ने 50 बार शारीरिक संबंध बनाए…’ पीड़िता की आपबीती दिल दहला देगी

Published on

लखनऊ,

यूपी के लखनऊ में हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक पुलिस कर्मी पर झांसा देकर 50 बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. आरोपी कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

गौरतलब है कि लखनऊ के एक इलाके में रहने वाली एक युवती ने कृष्णा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उसने बताया कि वो प्रतिष्ठान में नौकरी करती है. इसी दौरान उसकी मुलाकात सिपाही सुनील कुमार सिंह से हुई, जो कि प्रयागराज का रहने वाला है और कानपुर देहात में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है.

वो अक्सर रूम में आने लगा और रात में रुकता था
बताया कि सुनील ने बताया था कि वह अविवाहित है. इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी और कमरे पर भी आने-जाने लगा. इसी दौरान उसने शादी करने की बात कही. उसकी बातों में आकर शादी के लिए तैयार हो गई. इसके बाद वो अक्सर रूम में आने लगा और रात में रुकता था. फिर अलग-अलग तरीके का प्रलोभन देकर जबरदस्ती संबंध बनाए. शारीरिक संबंध के लिए राजी न होने पर वो शादी करने की दुहाई देता और धमकाता भी.

कमरे पर आकर 50 से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाए
आगे बताया कि आरक्षी ने कमरे पर आकर 50 से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाए. सुनील उसको प्रभाव में रखने के लिए पैसे देता था. इसके साथ ही उसने अपने घरवालों से बात भी कराई. उसका बड़ा भाई अजय सिंह गुजरात में नौकरी करता है. ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा. इसके चलते युवती और विश्वास करने लगी लेकिन विश्वास तब टूटा जब युवती ने सुनील से शादी करने की बात कही और उसने मना कर दिया.

पीड़िता का कहना है उसने सुनील के घरवालों से भी बात की लेकिन सभी ने इनकार कर दिया. साथ ही सुनील ने धमकी देते हुए कहा है कि वह पुलिस में है. उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इसके बाद पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this