4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'प्रधानमंत्री को कांग्रेस-फोबिया ने जकड़ लिया है', विपक्ष बोला- PM मोदी ने...

‘प्रधानमंत्री को कांग्रेस-फोबिया ने जकड़ लिया है’, विपक्ष बोला- PM मोदी ने सदन का इस्तेमाल चुनावी रैली की तरह किया

Published on

नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी गठबंधन INDIA के लाये गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर चुनावी भाषण देने के लिए संसद के मंच का उपयोग करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री को कांग्रेस-फोबिया ने जकड़ लिया है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आखिर में सदन में मणिपुर पर बोलने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। खड़गे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री अपनी जिद और अहंकार छोड़कर पहले ही चर्चा के लिए सहमत हो जाते तो संसद का बहुमूल्य समय बच जाता और महत्वपूर्ण विधेयक अच्छी चर्चा के बाद पारित हो जाते।

पीएम के भाषण के पहले 90 मिनट में मणिपुर का कोई जिक्र नहीं
लोकसभा में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि हमें दुख है कि मणिपुर हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव जैसी संसदीय रणनीति का उपयोग करना पड़ा। लेकिन आपने सदन का इस्तेमाल भी चुनावी रैली की तरह किया। गोगोई ने कहा कि अपने पूरे भाषण के दौरान पीएम ने केवल कांग्रेस पर हमला किया और मणिपुर के बारे में थोड़ा सा बोला। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच में ही विपक्षी सांसद यह आरोप लगाते हुए लोकसभा से बाहर चले गए कि उनके भाषण के पहले 90 मिनट में मणिपुर का कोई जिक्र नहीं था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...