16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'यमुना पर बयान जनहित में की गई है टिप्पणी', चुनाव आयोग के...

‘यमुना पर बयान जनहित में की गई है टिप्पणी’, चुनाव आयोग के नोटिस पर केजरीवाल का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल ने ऐसा मुद्दा उठाया, जिस पर हंगामा बढ़ता जा रहा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिला रही है। AAP मुखिया के इस दावे पर चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा, अब केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन को अपना जवाब दे दिया है। केजरीवाल ने कहा कि उनका बयान तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने किसी भी कानून या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया।

31 प्वाइंट्स में केजरीवाल ने दिया जवाब
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से चुनाव आयोग ने ‘यमुना के पानी में जहर’ को लेकर दिए गए बयान पर सफाई मांगी थी। केजरीवाल ने बुधवार को 31 प्वाइंट्स में अपना जवाब चुनाव आयोग को भेजा। उन्होंने जवाब में कहा कि हरियाणा से आ रहे पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत ज्यादा है। ये पानी बेहद जहरीला है। इसी वजह से दिल्ली में पानी की समस्या पैदा हो रही है।

‘मेरा बयान पूरी तरह तथ्यों पर आधारित’
केजरीवाल ने चुनाव आयोग से हरियाणा सरकार को निर्देश देने की भी अपील की है, जिससे दिल्ली को साफ पानी मिल सके। आप मुखिया ने आगे कहा कि उनका बयान पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कि वह हरियाणा को उचित निर्देश दें ताकि दिल्ली के लोगों को सही मात्रा में साफ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में साफ पानी की कमी हो रही
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली को यमुना से कच्चा पानी मिलता है। हाल ही में जो कच्चा पानी दिल्ली को मिला है, वह बहुत ही जहरीला है। इस पानी में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा है कि दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इसे साफ नहीं कर पा रहे हैं। इस जहरीले पानी की वजह से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता भी कम हो गई है। इससे दिल्ली में साफ पानी की कमी हो रही है। उन्होंने मांग किया कि हरियाणा सरकार को दिल्ली को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए उचित निर्देश दिए जाएं।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...