11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यलालू फैमिली पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी...

लालू फैमिली पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर चार्जशीट दायर

Published on

पटना

जॉब के लिए जमीन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

सीबीआई के वकील ने कोर्ट में क्या कहा
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक अधिवक्ता डीपी सिंह ने कोर्ट को बताया कि पहले से ही आरोप पत्र दायर होने के बावजूद मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है क्योंकि कथित कृत्य एक अलग तरीके से किया गया है। डीपी सिंह ने अदालत को यह भी सूचित किया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ धाराओं पर मंजूरी का इंतजार है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद लालू परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?
जमीन के बदले जमीन का यह कथित घोटाला 2004 और 2009 के बीच हुआ। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की यूपीए-1 सरकार थी। इसमें लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोपों के मुताबिक, लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर कई लोगों को बिना नियमों को पूरा किए हुए नियुक्त किया गया था। रेलवे में भर्ती के लिए ना कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था। इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने लालू यादव के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन दे दी थी।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...