33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसुहागरात का सच... अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का क्या है राज...

सुहागरात का सच… अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का क्या है राज ! शादी से पहले भी दोनों आपस में करते थे बातचीत

Published on

अयोध्या ,

अयोध्या में सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि उस रात कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रदीप ने शादी के बाद पहली रात में ही पत्नी शिवानी को मारकर खुद भी जान दे दी. परिवार वालों का कहना है कि छह-सात महीने पहले दोनों की रजामंदी से रिश्ता तय हुआ था.शादी के पहले प्रदीप और शिवानी दोनों फोन पर बातचीत करते थे. शादी में प्रदीप ने दोस्तों संग डांस भी किया था.

शादी से पहले सबकुछ सामान्य था
शादी की खरीदारी की और हर रस्म को दोनों ने पूरे उत्साह से निभाया. सबकुछ अच्छा लग रहा था, लेकिन सुहागरात में जो हुआ, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया. सुबह होने के बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया. अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए. शिवानी मृत पड़ी थी और प्रदीप पंखे के हुक से लटका हुआ था.परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले किसी भी तरह की अनबन या तनाव की कोई खबर नहीं थी.

जारी है पुलिस की जांच
पुलिस को शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. कमरे में न तो जहर की कोई शीशी मिली और न ही कोई अन्य संदिग्ध वस्तु. हालांकि, दुल्हन के गले पर निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की संभावना जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, कमरा अंदर से बंद था, जिससे किसी तीसरे व्यक्ति के वहां होने की संभावना बहुत कम है.

परिवार और रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं. पूरे घर में मातम पसरा हुआ है. कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस तरह की दर्दनाक घटना घटी. कुछ लोगों का मानना है कि बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हुआ होगा, जिसके चलते यह घटना घटी. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं. परिजनों से भी बातचीत की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई छिपी हुई वजह तो नहीं थी.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...