29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यचीन में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस भारत में भी घुसा, 3...

चीन में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस भारत में भी घुसा, 3 लोग ‘BF.7’ पॉजिटिव मिले

Published on

नई दिल्ली

चीन वाले कोरोन वैरिएंट की भारत में भी एंट्री हो गई है। अभी तक तीन लोगों के कोविड 19 के इस नए वैरिएंट BF.7 से संक्रमित होने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अपडेट के मुताबिक एक मामला गुजरात के वडनगर का है। महिला को एनआरआई बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में BF.7 का पहला केस अक्टूबर में गुजरात बायोटेक्नॉली रिसर्च सेंटर में पता चला। BF.7 ने चीन में तबाही मचाई हुई है । कोरोना के जो तीन मामले में मिले हैं उनमें दो गुजरात और एक केस ओडिशा से संबंधित है।

केंद्र ने कोविड को लेकर की समीक्षा बैठक
कोविड-19 के नए वेरिएंट से उत्पन्न स्थिति को लेकर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को तत्काल बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एक्सपर्ट और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

भीड़भाड़ वाली जगह पर लगाए मास्क
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने बुधवार को लोगों को टीका लेने तथा भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह दी है। डॉ. पॉल ने भारत की केवल 27-28 प्रतिशत योग्य आबादी के कोविड-19 की एहतियाती खुराक लेने का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की। पॉल ने कहा कि लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना चाहिए। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से इसका पालन करना चाहिए।

चीन में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज
चीन में सख्त ‘जीरो कोविड नीति’ को वापस लिये जाने के बाद संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। ‘द इकोनॉमिस्ट’ में प्रकाशित हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के संक्रमित होने की दर और अन्य परिस्थितियों के स्टडी के आधार पर लगभग 15 लाख चीनी नागरिकों की मौत की आशंका जताई गई है। ये आंकड़े अन्य हालिया आंकड़ों से भी मेल खाते हैं, जिनमें ‘द लांसेट’ पत्रिका की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट भी शामिल है।

राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी
अब एक तरफ केंद्र सरकार पहले से सावधानी बरतने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिख दी है. उस चिट्ठी में कहा गया है कि यात्रा के दौरान सभी कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए. अभी तक राहुल गांधी की तरफ से उस चिट्ठी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दो टूक कहा है कि बीजेपी उनकी यात्रा से डर गई है. इस वजह से कोरोना का बहाना बनाकर यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

चीन में क्यों हुआ कोरोना विस्फोट?
चीन में कोरोना स्थिति की बात करें तो वहां पर जब से जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दी गई है, जमीन पर कोरोना ने विस्फोटक रूप ले लिया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, जरूरी दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं. श्मशान घाटों पर लंबी कतारें लग चुकी हैं. चीन की तरफ से अभी तक मौत को लेकर कोई आंकड़ा तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक्सपर्ट बता रहे हैं कि अगले साल जनवरी-फरवरी में चीन में कोरोना की एक और भयंकर लहर आने वाली है.

चीन ने टीकाकरण को गंभीरता से नहीं लिया?
वहां पर संकट ज्यादा बड़ा इसलिए हो गया है क्योंकि अभी तक बड़ी संख्या में बुजुर्गों को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया है. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अब तक 60 साल से ऊपर की 87% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है, लेकिन 80 साल से ज्यादा उम्र के सिर्फ 66.4% बुजुर्गों को ही वैक्सीन लगी है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...