19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूतिया है अमेरिकी प्रेसिडेंट के लिए बना वॉइट हाउस, अंदर मौजूद है...

भूतिया है अमेरिकी प्रेसिडेंट के लिए बना वॉइट हाउस, अंदर मौजूद है पूर्व राष्ट्रपतियों का भूत, इन हस्तियों का हो चुका सामना

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी तय हो चुकी है। इसका मतलब है कि रिपब्लिकन नेता एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के भूत के साथ रहने जा रहे हैं। जी हां, दावा है अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान देश के राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन का भूत आज भी वॉइट हाउस में रहता है। 1865 में राष्ट्रपति रहते हुए अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गई थी, लेकिन उसके कई दशकों बाद वॉइट हाउस में रह रहे लोगों ने उनके भूत को देखने का दावा किया है।

जब राष्ट्रपति की पत्नी ने देखा भूत
पहली घटना 1920 के दशक की है जब राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की पत्नी ग्रेस कूलिज ने लिंकन के भूत को ओवल रूम की एक खिड़की से बाहर झांकते हुए देखा था। इसके बाद की घटना साल 1942 की है, जब नीदरलैंड की रानी विल्हेल्मिना वॉइट हाउस में ठहरी थीं। उन्होंने अपने बेडरूम के दरवाजे पर दस्तक सुनी। दरवाजा खोला तो देखा कि सामने टॉप हैट और फ्रॉक कोट पहने लिंकन का भूत खड़ा था। वह तुरंत बेहोश हो गईं।

चर्चिल का भी हुआ लिंकन के भूत से सामना
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिन का भी लिंकन के भूत से सामना हुआ था। चर्चिल एक बार वॉइट हाउस में ठहरे थे। वह सुइट में नहाकर बाहर निकले तो देखा कि पूर्व राष्ट्रपति का भूत बेडरूम की चिमनी के पास खड़ा है। चर्चिल ने बिना घबराए कहा, गुड इवनिंग, मिस्टर प्रेसिडेंट। ऐसा लगता है कि आपने मुझे परेशानी में डाल दिया है। कहा जाता है कि लिंकन मुस्कराकर गायब हो गए।

बताया जाता है कि रोनाल्ड रीगन जब राष्ट्रपति थे तो उनका कुत्ता रेक्स भी वॉइट हाउस में रहता था। रेक्स लिंकन के बेडरूम के दरवाजे पर भौंकता रहता था और अंदर जाने से मना कर देता था। वैसे वॉइट हाउस में अब्राहम लिंकन अकेले भूत नहीं हैं। कई लोग दावा करते हैं कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एंड्रूय जैक्सन को वॉइट हाउस के रोज रूम में हंसते हुए सुना है।

जैक्सन के अलावा एक और पूर्व राष्ट्रपति का भूत
लिंकन की पत्नी और फर्स्ट लेडी मैरी टॉड लिंकन ने भी जैक्सन के भूत को देखने का दावा किया था। जैक्सन की मृत्यु लिंकन के राष्ट्रपति बनने से कई साल पहले 1845 में ही हो गई थी। वॉइट हाउस में एक और भूत रहता है, जिसका नाम विलियम हेनरी हैरिसन है। हैरिसन केवल 32 दिन राष्ट्रपति रहे थे और 1841 में उनकी निमोनिया से मौत हो गई थी। कहा जाता है कि उनकी आत्मा आज भी कुछ खोजती हुई सुनाई देती है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...