9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिला को थप्पड़ जड़े फिर डंडे से पीटने लगा, दिल्ली के मंगोलपुरी...

महिला को थप्पड़ जड़े फिर डंडे से पीटने लगा, दिल्ली के मंगोलपुरी से आया खौफनाक VIDEO

Published on

नई दिल्ली

रोड रेज कहें या स्ट्रीट रेज, दिल्‍ली से एक हैरान करने वाला वीडियो आया है। एक महिला और बच्चे को, जो शायद उसका बेटा हो, बुरी तरह पीटा गया। घटना मंगोलपुरी की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला और बच्चे जा रहे हैं। सामने एक व्‍यक्ति आता है और दोनों को रोक लेता है। कुछ सेकेंड बहस होती है और व्‍यक्ति हाथ छोड़ देता है। महिला को तमाचा मारता है, बच्चे को भी थप्पड़ जड़ा। छोटा बच्चा डरकर वहां से भाग जाता है।

फिर वह व्‍यक्ति पूरा गुस्सा महिला पर निकालने लगता है। थप्पड़ से मन नहीं भरता तो पास में पड़ा डंडा उठाकर महिला को पीटने लगता है। करीब एक मिनट के वीडियो के आखिर में कुछ लोग महिला को बचाने आते दिखते हैं। न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में पीड़िता किरन ने पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि विवाद ठीहे के किराये को लेकर हुआ था। जो आदमी डंडे से पीट रहा है, वह किरन के मकान मालिक का पति है।

समझौते का दबाव बना रही पुलिस: पीड़‍िता
किरन ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस टीम आई और उन्‍हें अस्‍पताल में छोड़कर चली गई। किरन ने कहा कि उनके कंधे और छाती में अंदरूनी चोटें आई हैं। पैर में भी चोट लगी है। ANI से बातचीत में किरन ने कहा कि पुलिस ने दिखावे के लिए आरोपी व्यक्ति को बंद रखा। अगले दिन पुलिस ने किरन का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिए। किरन ने आरोप लगाया कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...