आरा
केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह (आर के सिंह) ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास को लेकर हमला बोला। आर के सिंह ने कहा कि ते हुए कहा कि जो काम हमको दिया गया, उसको ऐसा डंडा मारकर कराया है कि वैसा काम न पहले कभी हुआ न हमारे बाद हुआ है। बुलंदी से, ईमानदारी से… बिना किसी की परवाह किए हुए काम कराया। यहां पर गृह सचिव का काम दिया गया तो डंडा मार कर चलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में रोड बनाने का काम दिया गया तो वो भी ईमानदारी से किया।
साढ़े तीन साल में बिहार में सबसे अच्छी रोड बनाईं: आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि बिहार की रोड देशभर से सबसे खराब थीं। जब यहां रोड बनाने का काम हमें दिया गया तो हमने साढ़े तीन साल में बिहार में सबसे अच्छी रोड बनाईं। हमारे समय में PWD की जितनी भी सड़कें थी, सबका चौड़ीकरण किया गया। डंडा मारकर चौड़ीकरण किया। हमारे समय में भ्रष्टाचार करने की किसी को अनुमति नहीं थी। बहुत सारे अभियंता, जेई जेल चले गए। इसी का नतीजा है कि हमारे समय में जो रोड बनाया गया था, वो आज भी सही-सलामत मौजूद है।
कलेक्ट्रेट छट घाट पर चार हाई मास्ट लाइट का अनावरण
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह अपने संसदीय क्षेत्र आरा में है। बीते दिन आरके सिंह ने कलेक्ट्रेट छट घाट पर चार हाई मास्ट लाइट का अनावरण किया। मंत्री ने यह लाइटें दिवाली के मौके पर आरा की जनता को समर्पित की हैं। मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य हमारे शहर आरा की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही साथ यहां की महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित महसूस कराना भी है।
