10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया का सर्वनाश 3 महीने बाद से शुरू... बाबा वेंगा की भविष्यवाणी...

दुनिया का सर्वनाश 3 महीने बाद से शुरू… बाबा वेंगा की भविष्यवाणी डरा रही, क्या सच होगा मानवता के अंत पर दावा?

Published on

बुल्गेरिया

बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 1996 में अपनी मौत से पहले की गई भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। वेंगा की मानवता के अंत के बारे में की गई भविष्यवाणी ने उन पर विश्वास करने वालों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि उन्होंने अगले साल यानी 2025 में दुनिया में तबाही की शुरुआत की बात कही है। वेंगा ने कहा था कि दुनिया का सर्वनाश होना 2025 में शुरू हो जाएगा। हालांकि पूरी तरह से मानवता का अंत 5079 में होगा लेकिन इसकी शुरुआत 2024 में होगी। बाबा वांगा ने यूरोप में 2025 में एक संघर्ष से बर्बादी की शुरुआत होने के संकेत दिए हैं।

साल 2025 के लिए बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि ये मानवता के खात्मे की शुरुआत का वर्ष होगा। 2025 में ऐसी भीषण घटनाएं होंगी, जो मानवता की अंत की वजह बनेंगी। वेंगा की भविष्यणावी 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष की बात कहती है, जिससे भारी तबाही मचेगी और इस महाद्वीप की बड़ी आबादी बुरी तरह से इससे प्रभावित होगी। वेंगा ने इसके बाद 2033 में जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम की भविष्यवाणी की है। ध्रुवीय बर्फ के पिघलने से दुनियाभर में समुद्र के स्तर में भारी वृद्धि होगी, जिससे जिंदगी मुश्किल होगी।

2170 में दुनिया देखेगी भयावह सूखा
वेंगा ने 2076 तक साम्यवाद के वैश्विक प्रसार और 2130 में अलौकिक प्राणियों के साथ मानव संपर्क की भविष्यवाणी की है। 2170 में उन्होंने वैश्विक सूखे की भविष्यवाणी की है, जिससे पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बढ़ेगा। वेंगा ने साल 3005 में पृथ्वी और मंगल के बीच युद्ध का संकेत दिया है। वेंगा का कहना है कि 3797 तक पृथ्वी पर जीवन लगभग असंभव हो जाएगा। ये इंसानों को धरती की बजाय कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर करेगा। आखिरकार 5079 में धरती से हर चीज खत्म हो जाएगी यानी जीवन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

वेंगा की भविष्यवाणी इसलिए लोगों का ध्यान खींचती रही हैं क्योंकि उनके कुछ ऐसे दावे ठीक साबित हुए, जो उन्होंने मौत से पहले किए थे। इसमें राजकुमारी डायना की मौत और 9/11 हमला अहम है, जिनका इशारा उन्होंने अपने जीवनकाल में कर दिया था। बाबा वंगा 2024 में साइबर सुरक्षा, रिकॉर्डतोड़ तापमान, जंगल की आग, सूखा, समुद्री जीवन के लिए खतरा और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों की भी भविष्यवाणी की है। उनकी भविष्यवाणियों में कोई सच्चाई है या नहीं, यह देखा जाना बाकी है, लेकिन उनकी बातें भविष्य के रहस्यों पर विचार करने वालों का ध्यान जरूर खींचती हैं।

बाबा वांगा का जन्म 1911 में हुआ था। जब वह 12 वर्ष की थीं तब एक तूफान के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि इस घटना के बाद उसमें भविष्य की भविष्यवाणी करने की क्षमता विकसित हो गई। उन्होंने कई भविष्यवाणियां अपने जीवनकाल में कीं। 1996 में उनकी मौत के बाद भी उन पर विश्वास रखने वाले लोग उनकी बताई घटनाओं का इंतजार कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...