8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यविदेशी महिला को शादी का झांसा देकर युवक करता रहा रेप, फिर...

विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर युवक करता रहा रेप, फिर नंबर किया ब्लॉक

Published on

गुरुग्राम,

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में विदेशी महिला से रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, ताइवान मूल की महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार रेप किया. पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-52 में रहती है और एनजीओ के लिए काम करती है. वह साल 2017 में भारत आई थी. तब से वह यहीं रह रही है.

55 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 साल के रविंद्र विश्वकर्मा नामक शख्स से उसकी दोस्ती थी. दोस्ती प्यार में बदली और रविंद्र ने उससे शादी करने की बात कही. इस दौरान उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने उसे शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया.

इसी से परेशान होकर युवती ने सेक्टर-53 के थाने में आरोपी रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र विश्वकर्मा क्लिनिक में काम करता है. दोनों करीब छह महीने पहले एक दूसरे से मिले थे. महिला के घर के पास ही रविंद्र रहता था.

सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत ने बताया, ”रविंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ सेक्टर-53 पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है. उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा.”

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...