12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराजनीति'...तो गिरफ्तार कर लिए जाते मोहन भागवत', RSS चीफ के 'सच्ची आजादी'...

‘…तो गिरफ्तार कर लिए जाते मोहन भागवत’, RSS चीफ के ‘सच्ची आजादी’ वाले बयान पर भड़के राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को ‘सच्ची आजादी’ अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मिली. राहुल गांधी ने मोहन भागवत के इस बयान को ‘देशद्रोह’ बताया. नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मोहन भागवत की यह दुस्साहसिक टिप्पणी कि भारत को 1947 में सच्ची आजादी नहीं मिली, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, प्रत्येक भारतीय नागरिक का अपमान और हमारे संविधान पर हमला है.’

राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में अपने बयानों से देश को यह बताते रहते हैं कि वह स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान के बारे में क्या सोचते हैं. उन्होंने हाल ही में जो कहा वह देशद्रोह है, क्योंकि उनके बयान का मतलब है कि संविधान का कोई औचित्य नहीं है, अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का महत्व नहीं है.’ मोहन भागवत ने कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनों का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी.

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मोहन भागवत को भारत में सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत है. किसी अन्य देश में अगर वह ऐसा कहते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता. यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली हर भारतीय का अपमान है. अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे.’

भाजपा और आरएसएस को सिर्फ कांग्रेस रोक सकती है
उन्होंने कहा, ‘यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा या आरएसएस नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पा रहे कि क्या चल रहा है. यह दो विचारों के बीच लड़ाई है. एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ आरएसएस का विचार है जो इसके उलट है. देश में कोई दूसरा दल नहीं है जो भाजपा और आरएसएस के एजेंडे को रोक सके. सिर्फ कांग्रेस ही इन्हें रोक सकती है. क्योंकि हम एक विचारधारा वाली पार्टी हैं.’

चुनाव आयोग को खुद को पाक-साफ करने की जरूरत
राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी जांच एजेंसियों को सिर्फ यही काम दिया गया है कि कैसे विपक्षी नेताओं को घेरा जाए और उन्हें जेल भेजा जा सके. उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग को भी खुद को पाक-साफ करने की जरूरत है. उन्हें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव का डेटा देना चाहिए. लेकिन उनकी ओर से इससे इनकार किया जा रहा है. ऐसे में हमें कैसे भरोसा होगा कि इलेक्टोरल सिस्टम सही है. यह चुनाव आयोग पर है कि वह साबित करे की चुनाव पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...