12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया के इन देशों में बेरोजगारी से मचा है हाहाकार, देखें टॉप...

दुनिया के इन देशों में बेरोजगारी से मचा है हाहाकार, देखें टॉप 10 में भारत है किस नंबर पर

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के कई देशों में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन देशों में युवाओं के पास रोजगार नहीं है और गरीबी लगातार बढ़ रही है। जब भी दुनिया में बेरोजगारी की बात आती है तो पाकिस्तान का नाम जरूर सामने आता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के टॉप 10 बेरोजगारी वाले देशों में पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। दुनिया में पाकिस्तान से ज्यादा बेरोजगारी वाले कई देश हैं। दुनिया में इस समय बेरोजगारी का गढ़ साउथ अफ्रीका है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत का नाम भी शामिल है। आईए आपको बताते हैं किस देश में कितनी महंगाई है।

इस देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
दुनिया में सबसे ज्यादा बेरोजगारी साउथ अफ्रीका में है। यहां पर बेरोजगारी की दर 31.9 फीसदी है। वहीं बेरोजगारी में दूसरे नंबर पर स्पेन है। स्पेन में बेरोजगारी की दर 11.84 फीसदी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर तुर्की है। तुर्की में बेरोजगारी दर 8.5 फीसदी है। बेरोजगारी में चौथे नंबर पर इटली है। यहां पर बेरोजगारी की दर 7.8 फीसदी है। इसके बाद ब्राजील में 7.6 फीसदी है। फ्रांस में 7.4 फीसदी बेरोजगारी दर है। बेरोजगारी की लिस्ट में 7वें नंबर पर इंडिया का नाम है। भारत में बेरोजगारी की दर 7.1 फीसदी है। भारत के बाद 8वें नंबर जर्मनी है। यहां पर बेरोजगारी की दर 5.9 फीसदी है।

कनाडा में बेरोजगारी बढ़ी
कनाडा में बेरोजगारी की दर 5.8 फीसदी है। इसके बाद अर्जेंटीना में 5.7 फीसदी, इंडोनेशिया में 5.32 फीसदी, चीन में 5 फीसदी और साउदी में बेरोजकारी की दर 4.9 फीसदी है। यूके में बेरोजगारी की दर 4.2 फीसदी है। आस्ट्रेलिया में 3.2 फीसदी और यूएस में 3.7 फीसदी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...