13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीति'CAG रिपोर्ट में नया कुछ नहीं, सिर्फ तमाशा किया जा रहा', BJP...

‘CAG रिपोर्ट में नया कुछ नहीं, सिर्फ तमाशा किया जा रहा’, BJP पर जमकर बरसे गोपाल राय

Published on

दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के पटल पर शराब पॉलिसी की कैग रिपोर्ट पेश की गई. जिसको लेकर हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने आजतक से कहा कि हमारी सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष को कैग रिपोर्ट भेजी थी. इस रिपोर्ट में नया क्या है? बीजेपी पिछले दो सालों से हमारे खिलाफ इसी तरह के आरोप लगा रही है. लेकिन उन्हें हमारे खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला है. जांच पूरी होने दीजिए.

तमाशा करने वाली पार्टी है बीजेपी: गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी तमाशा करने वाली पार्टी है. पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे बीजेपी द्वारा हमारे नेताओं को जबरन जेल भेजा गया था. लेकिन कोर्ट में जब सुनवाई हुई और कोर्ट ने साक्ष्य मांगे तो एजेंसियां कोई साक्ष्य नहीं दे पाईं. ऐसे में हमारे सभी नेताओं को जमानत मिल गई.

भारतीय जनता पार्टी काम करने के बजाय लोगों को भटकाने का काम करती है. बीजेपी की तरफ से चुनाव में वादा किया गया था कि सरकार में आने पर महिलाओं को पहली ही कैबिनेट में 2500 रुपये दिए जाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा.

बीजेपी जनता को कर रही है गुमराह
गोपाल राय ने कहा कि आबकारी नीति को लेकर बीजेपी को जितना जांच कराना है, उतना करवा ले. जांच के बाद जनता को खुद सच्चाई पता चल जाएगी. बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक में ही भगत सिंह और बाबा साहेब की फोटो सदन से हटा दी गई. बीजेपी की तरफ से लोगों को सिर्फ और सिर्फ गुमराह किया जा रहा है. राय ने कहा कि जो रिपोर्ट पेश की गई है, उसमें कुछ नहीं है.

उस रिपोर्ट पर जांच एजेंसियां पिछले 2 सालों से जांच कर रही हैं, लेकिन उन्हें एक चवन्नी का घोटाला नहीं मिला है. हम खुद चाहते हैं कि रिपोर्ट पर चर्चा हो. बीजेपी विपक्ष में रहकर जो राग अलाप रही थी, वही अब सत्ता में आकर भी अलाप रही है. ऐसा करके बीजेपी सिर्फ काम से बचना चाह रही है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...