21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यअस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड हो...’, बीजेपी विधायक केतकी सिंह...

अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड हो…’, बीजेपी विधायक केतकी सिंह का विवादित बयान

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए. मुसलमानों को होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा में दिक्कत होती है. हो सकता है कि हमारे साथ इलाज करवाने में भी उनको दिक्कत होगी. ऐसे में योगी जी को एक कमरा और बना देना चाहिए, ताकि मुसलमान वहां दूसरी विंग में जाकर अपना इलाज करवाएं.

मेडिकल कॉलेज में अगर मुसलमानों के लिए अलग से विंग होगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे. पता नहीं कौन हमारे खाने में थूक दे. दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बलिया में एक अस्पताल बन रहा है. क्या अस्पताल में मुसलमानों के लिए अलग से वार्ड भी होगा. इस पर केतकी सिंह ने कहा कि मैं तो महाराज से अनुरोध करती हूं कि भइया इनके लिए अलग से वार्ड बनवा दें. ताकि ये अलग से इलाज करवा सकें. क्योंकि इन्हें हमारे साथ रहने में दिक्कत होती है. क्योंकि हमारा इलाज तो होना ही है. लेकिन इन्हें दिक्कत न हो.

केतकी सिंह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि बलिया में जब दिवाली के मौके पर मेडिकल कॉलेज बन ही रहा है तो मुसलमानों के लिए एक अलग से विंग बनवा ही देना चाहिए. इससे हम भी सुरक्षित रहेंगे और उनका इलाज भी अलग से हो सकेगा.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...