14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीति'आतंकी घोषित करने में UN में न हो राजनीति...', जयशंकर की चीन...

‘आतंकी घोषित करने में UN में न हो राजनीति…’, जयशंकर की चीन को दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की शुक्रवार को नई दिल्ली में क्वाड बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूएन में आतंकियों को घोषित करने में राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि क्वाड में सदस्य देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें सबसे अहम मुद्दा यह था कि यूएन में वैश्विक आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. यह एक तरह से चीन को भारत का सीधा संदेश था. दरअसल चीन ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तान के आतंकियों को कटघरे में खड़ा करने के लिए भारत और उसके सहयोगियों द्वारा लाए गए हर कदम पर रोड़ा अटकाया है.

भारत पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए यूएन में प्रस्ताव लाया था. लेकिन चीन ने इस पर अड़ंगा लगा दिया था.

क्वाड समूह ने मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के अलावा काउंटर टेररिज्म वर्किंग समूह बनाने का ऐलान किया, जिसका उद्देश्य आतंक से निपटना होगा.

जयशंकर ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि आज क्या नई चीजें उभरकर सामने आईं तो आप बता दूं कि हमने काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति जताई है. हम ओशन रिम एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करेंगे.

क्वाड बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में आतंकवाद और चरमपंथ की निंदा की गई. इस बयान में भारत के संदर्भ में सीमापार आतंकवाद, मुंबई हमला और पठानकोट हमले का भी जिक्र किया गया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की गई.

संयुक्त बयान में कहा गया कि हम हर प्रारूप में आतंकवाद और चरमपंथ की आलोचना करते हैं. हम आतंकियों की मदद करने और उन्हें सैन्य मदद पहुंचाने की भी निंदा करते हैं. हम मुंबई हमले की निंदा करते हैं, जिसमें सभी क्वाड देशों के नागरिकों की मौत हुई थी. हम हमारे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर आतंकी हमलों के गुनहगारों को कटघरे में खड़ा करने की प्रतिबद्धता जताते हैं.

बयान में कहा गया कि हम यूएनएससी प्रतिबंध समिति के कामकाज का राजनीतिकरण करने के प्रयासों पर अपनी चिंता जताते हैं और सभी देशों से यूएनएससी प्रतिबंध समितियों के कामकाज को अधिक पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण बनाने की अपील करते हैं.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...