7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमेरे परिवार को खत्म करने का इरादा था... सांसद रामजीलाल सुमन बोले-...

मेरे परिवार को खत्म करने का इरादा था… सांसद रामजीलाल सुमन बोले- यूपी में कानून नहीं जंगलराज

Published on

आगरा:

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन शुक्रवार को आगरा अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे परिवार को नष्ट करने का इरादा था। इतनी दूरी तय करके अवांछित लोग कैसे पहुंच गए। हमारे घर पर तोड़फोड़ कर दी। पथराव करके गाड़ियों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उपद्रवी उनके घर पर एलान देकर आए थे। यहां कानून का राज नहीं जंगल राज है।

राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना ने जमकर उपद्रव मचाया। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। कालोनी में खड़ी गाडिय़ों को तोड़ दिया। रामजीलाल सुमन के मकान के गेट पर और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने कई हमलावरों को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में रामजीलाल सुमन के बेटे रणजीत सुमन और पुलिस की ओर से उपद्रवियों केस दर्ज किया गया। कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिर राजनैतिक दवाब होने के चलते उन्हें रात को ही छोड़ दिया। हालांकि जिस दिन हमला हुआ था। रामजीलाल सुमन घर पर मौजूद नहीं थे। शुक्रवार को वे आगरा आए।

राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है
सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अगर कोई हमारी राजनीति से इत्तेफाक नहीं रखता है तो वह जनतांत्रिक तरीके से विरोध कर सकता है, लेकिन कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। हमारे घर पर हुए हमले से ये प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून का नहीं जंगल राज है। उन्होंने कहा कि इस मामले से उन्होंने राज्यसभा के सभापति को अवगत कराया है।

ये हमला पीडीए पर हमला है-सुमन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री नहीं रहे तो उन्होंने निवास खाली किया था। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने उसे गंगाजल से धोया गया। ये वहीं लोग है जो कि कमजोर और दलित वर्ग के लोगों की बारात नहीं चढऩे देते हैं। ये मुसलमानों की नीयत पर शक करते हैं। ये हमला रामजीलाल पर नहीं ये पीडिए पर हमला है। जिसका उन्हें जवाब दिया जाएगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...