17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यये कैसी बोर्ड परीक्षा? हरियाणा में बेखौफ नकल जारी, पुलिस भी हारी!

ये कैसी बोर्ड परीक्षा? हरियाणा में बेखौफ नकल जारी, पुलिस भी हारी!

Published on

नूंह

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से नकल के हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं. बुधवार को हरियाणा के तावड़ू के चन्द्रावती स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल कराने दीवार चढ़े लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद अब नूंह के परीक्षा केंद्र पर नकल का वीडियो प्रशासन के कड़े इंतजामों को खोखला साबित कर रहा है. गुरुवार को भी नकल कराने वाले बेखौफ नजर आए.

हरियाणा के  नूंह में नकल माफिया का कार्यक्रम भी शुरू हो गया। कैमरे के सामने नकल हुई और लोगों में कोई डर नहीं दिखा। लोग यहां सेट पूछने के लिए छतों पर चढ़े हुए हैं और वो लगातार लोगों से पूछ रहे हैं कि सेट कौन सा है। वो पर्चियां डाल रहे हैं खिड़कियों पर चढ़े हुए हैं। जो तार लगाई गई थी स्कूल की वो काटकर अलग कर दी गई है। दीवार बनाई गई थी जिसको बकायदा तोड़ दिया गया है। खेतों में टमाटर की फसल गायब हो गई। पूरे खेत को समतल कर दिया गया, पूरा खेत बर्बाद हो गया।

पेपर देने वालों से ज्यादा लोग स्कूल के बाहर
ये हरियाणा का नूंह जिला है। यहां के स्कूलों में नकल कराना गांव वालों ने अपना हक बना रखा है। नूंह में नकल को न बोलना मना हो गया है। यहां स्कूलों में पेपर देने से ज्यादा लोग स्कूल के बाहर हैं। स्कूल के अंदर नकल कराने के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार हैं। स्कूल की छत पर दीवार खिड़की उपर नकल कराने के लिए खड़े लोगों को न कानून का डर है न ही वहां मौजूद पुलिस का खौफ है।

टीचर रिस्क नहीं लेते
नूंह के चौधरी मोहम्मद यासीन खान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं के मैथ्स पेपर्स का एग्जाम हो रहा है। बोर्ड एग्जाम के वक्त नूंह में एग्जाम कराना कितना मुश्किल है। नकल वाली भीड़ के सामने स्कूल प्रशासन कितना लाचार हो जाता है। नकल कराने पूरा का पूरा गांव आ जाता है। कोई टीचर रोकता है तो देख लेने की धमकी दी जाती है। ऐसे में कोई टीचर रिस्क नहीं लेते।

छतों व दीवारों पर चढ़कर नकल
नूंह में एग्जाम सेंटर पर नकल कराने वाले लोगों की भीड़ का जमघट लग रहा हैं। पर्चियां फेंकने वाले छतों व दीवारों पर चढ़कर नकल कराते नजर आ रहे हैं। केंद्रों पर तैनात दो से चार पुलिसकर्मी इनके सामने बेबस नजर आ रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के एग्जाम के पहले ही दिन 27 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर में जमकर नकल चली। नूंह के टपकन के एग्जाम सेंटर से तो आधे घंटे के भीतर ही क्वेश्चन पेपर बाहर आ गया।

मोबाइल पर इग्लिंश का पेपर पहुंचा
नूंह में परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही लोगों के मोबाइल पर इग्लिंश का पेपर पहुंच गया। टपकन के एक केंद्र के पास विंडों के पास से 3 युवाओं ने क्वेश्चन पेपर का फोटों खींच लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस ने पेपर लीक मामले में 2 शिक्षक और 3 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप में पेपर शेयर करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

एग्जाम सेंटर के बाहर पेपर सॉल्व किया
पेपर लीक के बाद आज 10वीं का मैथ्स पेपर हुआ। लेकिन आज भी नकल कराने वाले लोगों में कोई डर नहीं था। बाउंड्री वॉल पर चढ़कर नकल कराई जा रही थी। एग्जाम सेंटर के बाहर पेपर सॉल्व किया जा रहा था। नूंह के स्कूलों में एग्जाम के दौरान नकल कराने वाले स्कूल को चारों तरफ से घेर लेते हैं स्कूल के अंदर जितने बच्चे परीक्षा दे रहे होते हैं उनसे दोगुना लोग बाहर किताबों से पर्चियां बना रहे थे। पर्चियां सिर्फ युवक ही नहीं युवतियां भी बना रही थीं और नकल करा रही थीं। नूंह में लगभग हर स्कूल का एक जैसा हाल है हर स्कूल से एक जैसी तस्वीर देखने को मिल रही है।

इससे पहले बुधवार को हरियाणा के तावड़ू के चन्द्रावती स्कूल के परीक्षा केंद्र पर नकल कराते लोगों का वीडिया सामने आया था, जहां 10वीं की परीक्षा शुरू होने के बाद एग्जाम सेंटर की बिल्डिंग व छतों पर चढ़कर कुछ लोग परीक्षा दे रहे छात्रों को नकल कराने की कोशिश कर रहे थे. परीक्षा कक्ष में एग्जाम दे रहे छात्रों पर्चियां पहुंचाई जा रही थीं.

खंड शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात
इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर धर्मपाल ने बताया कि नकल किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी. यदि किसी केन्द्र पर इस तरह का माहौल दिखाई देता है तो सख्ती का पालन करते हुए सूचना बोर्ड को दी जाएगी. साथ ही जिन परीक्षा केंद्रों पर जरूरत है, वहां पुलिस के जवानों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...