16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब कोई जंग नहीं होगी... अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के...

अब कोई जंग नहीं होगी… अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पूरा भाषण

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने जोरदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में देश के लोगों को धन्‍यवाद दिया और कहा कि अब कोई जंग नहीं होगी। उन्‍होंने कहा, ‘अमेरिकावासियों आपको धन्‍यवाद। हमने असंभव को संभव कर दिखाया है। सीनेट पर हमारा कंट्रोल हो गया है। यह अमेरिकावासियों की जीत है। मैं आपके परिवार और भविष्‍य के लिए लड़ूगा।’ ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका का ‘स्‍वर्णिम काल’ होगा। यह अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है और इससे हम अमेरिका को फिर से महान बना सकेंगे। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव है। अमेरिका के भविष्‍य के लिए मिलकर काम करेंगे।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि जनता ने हमें बहुत बढ़‍िया बहुमत दिया है। मेरी जीत देश के हर नागरिक की जीत है। सीनेट में हुई जीत तो अव‍िश्‍वसनीय है। मैं अमेरिका के लिए जितना कर सकता हूं, करूंगा। किसी को भी इतनी बड़ी जीत की उम्‍मीद नहीं थी। अपने देश की सभी समस्‍याओं को दूर करेंगे। मैं उपराष्‍ट्रपति को भी बधाई देता हूं। अब हम कोई जंग नहीं होने देंगे। उनका इशारा इजरायल और यूक्रेन की ओर था। ट्रंप ने कहा कि मुझे देश के हर हिस्‍से से समर्थन मिला है। हम अमेरिका के घुसपैठ को रोकेंगे।

‘अमेरिकी सेना को बनाऊंगा ताकतवर’
ट्रंप ने कहा कि मैं सेना को ताकवर बनाउंगा। हम युद्ध को खत्‍म करना चाहते हैं। मेरा हर पल अमेरिका के लिए है। हम जो वादा करते हैं, उसे निभाते हैं। इस दिन को पूरा अमेरिका याद रखेगा। हम देश को उज्‍जवल भविष्‍य की ओर ले जाएंगे। हम पिछले 4 साल में जो बंटे उसे भूल जाइए। उन्‍होंने एलन मस्‍क को भी धन्‍यवाद दिया और उन्‍हें नया स्‍टार करार दिया। ट्रंप ने उन्‍हें एक शानदार इंसान करार दिया। डोनाल्‍ड ट्रंप ने 13 जुलाई को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र किया और कहा कि भगवान ने एक कारण से मेरा जीवन बचाया।

डोनाल्‍ड ट्रंप अभी 78 साल के हैं और उन्‍हें 267 वोट मिल चुके हैं और फॉक्‍स न्‍यूज का प्रोजेक्‍शन है कि वह देश के नए राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं। वहीं कमला हैरिस को बड़ा झटका लगा है। स्विंग स्‍टेट्स में ट्रंप को जमकर वोट पड़ा और अब दोबारा राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं। ट्रंप ने इसे सबसे बड़ा राजनीतिक क्षण करार दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के साथ रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। फॉक्स न्यूज के प्रोजेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है, जिससे उन्हें वॉइट हाउस में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। चुनाव अभियान के दौरान दो बार डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की कोशिश की गई। इस जीत के साथ ही उन्होंने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है। डोनाल्ड ट्रंप 1892 के बाद से पहले राष्ट्रपति होंगे जो एक कार्यकाल के अंतराल के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। अमेरिकी इतिहास में वह केवल ऐसे दूसरे राष्ट्रपति होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, हासिल किया बहुमत
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर फॉक्स न्यूज ने अपने प्रोजेक्शन में ट्रंप को 270 से ज्यादा इलेक्टोरल हासिल होते दिखाए हैं। फॉक्स न्यूज के प्रोजेक्शन के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट हासिल हो चुके हैं। वहीं, कमला हैरिस को केवल 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...