33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदेश नहीं होता अगर सिख समुदाय नहीं होता... भारत जोड़ो के जरिए...

देश नहीं होता अगर सिख समुदाय नहीं होता… भारत जोड़ो के जरिए 84 दंगों के दाग धोने में जुटे राहुल गांधी

Published on

होशियारपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनके मन में सिख समुदाय के प्रति अथाह सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के योगदान के बिना भारत आज जैसा नहीं होता। राहुल गांधी की यह टिप्पणी पंजाब की विपक्षी पार्टियों के कांग्रेस को निशाना बनाए जाने और 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए उनसे माफी की मांग की पृष्ठभूमि में आई है।

शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियां राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर सवाल उठा रही हैं और 1984 के ऑपरेशन ब्लूस्टार व कुछ महीनों बाद सिख विरोधी दंगों को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में अपना और पार्टी का रुख स्पष्ट तरीके से रखा था।

‘मेल मिलाप छोटा शब्द है’
‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ऐसा किया है और मैं पूरी तरह से (पूर्व) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी और सोनिया गांधी जी का समर्थन करता हूं। मैंने भी पूर्व में अपने रुख को बहुत ही स्पष्ट तरीके से रखा है।’

जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में उनकी यात्रा ‘सुलह’ की कोशिश प्रतीत हो रही है तो उन्होंने कहा, ‘मेरा पंजाब के लोगों से अनुराग है और मैं इससे और आगे जाकर कहना चाहूंगा कि मेरा प्रेम और अनुराग पंजाब के लोगों और खासतौर पर सिख समुदाय के प्रति है। इसलिए मेल मिलाप छोटा शब्द है।’

सिखों को बताया देश की रीढ़
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मुझे इस राज्य के लोगों से प्रेम और अनुराग है और जो उन्होंने किया है और जो भविष्य के लिए कर रहे हैं उसको लेकर मेरे मन में सिख समुदाय के प्रति काफी सम्मान है।’ उन्होंने कहा, ‘यह भावुक करने वाला बयान है। मेरा मानना है कि भारत, भारत नहीं होता अगर सिख समुदाय नहीं होता। आपने कई मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाई है। आप इस देश की रीढ़ हैं… इसका मैं बहुत अधिक आदर करता हूं।’

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बारे मे राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ताविरोधी लहर की वजह से हारी। उन्होंने कहा, ‘नेतृत्व के बीच कुछ मुद्दे थे लेकिन वे सुलझाने योग्य थे और आने वाले दिनों में ये मुद्दे नहीं रहेंगे। ऐसी कोई समस्या नहीं है और सभी साथ चल रहे हैं।’

राहुल ने कहा कि यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि पंजाब की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी। उन्होंने कहा, ‘यह सच्चाई है जिसका नतीजा है कि आप ने चुनाव में जीत दर्ज की। लेकिन मेरा मानना है कि अब कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर खत्म हो गई है… और मुझे लगता है कि कांग्रेस आसानी से यहां अगली सरकार बनाएगी।’ उन्होंने पंजाब की आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों को दिशा देने में असफल रही है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...