नई दिल्ली,
स्टार रेसलर बजंरग पूनिया को बड़ा झटका लगा है.पूनिया पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर्स 2024 के लिए आयोजित नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में हार गए हैं. बजरंग पुनिया को रोहित कुमार ने 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में हराया. सेमीफाइनल में रोहित ने पूनिया को 9-1 से पराजित किया. अब रोहित फाइनल में सुजीत से मुकाबला करेंगे.
उधर टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया को भी हार का सामना करना पड़ा है. रवि दहिया को उदित ने 10-8 से हराया. ट्रायल्स जीतने वाले खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर में भाग लेने का मौका मिलेगा. कहने का अर्थ ये है कि रवि दहिया और बजरंग पूनिया अब पेरिस ओलंपिक का टिकट नहीं कटा पाएंगे. ट्रायल्स का आयोजन सोनीपत के स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एकेडमी में हुआ.
