23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिजिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा.. संजय...

जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा.. संजय सिंह ने बीजेपी को क्यों दे दी ये धमकी?

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भड़क गए। दरअसल, बहस के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से टोकाटोकी होने से नाराज संजय सिंह ने कहा कि हम उनकी बात चुपचाप बैठकर सुन रहे थे। ये लोग जब बोल रहे थे चुपचाप सुना। अब ये शोर मचा रहे हैं। तभी सत्ता पक्ष की तरफ से जेल की आवाज आई। इस पर संजय सिंह लाल हो गए। उन्होंने कहा कि जिस दिन केंद्र में सरकार बदलेगी उस दिन कोई भी सत्ता पक्ष का आदमी बाहर नहीं रहेगा।

अगर जेल-वेल की बात करोगे तो..
दरअसल, संजय सिंह जब बोल रहे थे तभी सत्ता पक्ष से जेल की आवाज आई। इसके बाद संजय सिंह भड़क गए। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा उस दिन एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें मत करो। ये धमकी देने की बातें मत करो। इसके बाद उन्होंने आसन से कहा कि उनको कंट्रोल करिए सर। संजय सिंह यहीं नहीं रुको उन्होंने सदन में गौतम अडानी का नाम तक ले लिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद सदन में सत्ता पक्ष के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि संजय सिंह गुस्से में आपा खो दिया और जो बात उन्होंने कही है उसे एक्सपंज किया जाना चाहिए।

सत्ता पक्ष ने जब उपलब्धि गिनाई तब..
संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाई लेकिन आपने उन्हें नहीं रोका। मुझे क्यों रोक रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में चुनी हुई सरकार के काम को बता रहे हैं। जिस राज्य से चुना गया हूं उस राज्य के बारे में क्यों न बताऊं? इनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। तभी फिर किसी ने उन्हें कहा कि जेल क्यों गए थे। इस पर भड़कते हुए संजय सिंह ने कहा कि जेल क्यों गया? तीन घंटे ईडी, सीबीआई दे दो। सबको जेल भेज दूंगा।

‘ये देश में भारत खोदो योजना चला रहे…’
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये देश में भारत खोदो योजना चला रहे हैं. किसी दिन कोई आएगा और कहेगा कि संसद खोद डालो, प्रधानमंत्री की डिग्री निकल आएगी. उन्होंने शिक्षा का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि शिक्षा विभाग ने जो आंकड़ा सदन में दिया है, उसके मुताबिक पिछले आठ महीने में 11 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों से दूर गए हैं और इनमें से 7 लाख 84 हजार बच्चे अकेले यूपी से हैं. संजय सिंह बोल रहे थे, इसी बीच किसी ने ट्रेजरी बेंच से जेल को लेकर कुछ कहा. इस पर संजय सिंह ने कहा कि ये धमकी न दें. जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा, एक भी आदमी बाहर नहीं रहेगा.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...