24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'मुझे संसद के अंदर जाने से रोक रहे थे...', धक्का कांड पर...

‘मुझे संसद के अंदर जाने से रोक रहे थे…’, धक्का कांड पर राहुल गांधी ने बताई सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

संसद में गुरुवार को धक्का-मुक्की से माहौल गरमा गया है. नेता विपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगा कि उन्होंने बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का देकर गिरा दिया. हालांकि, राहुल ने कहा कि हम लोगों को अंदर जाने से रोका गया और वहां धक्का-मुक्की की गई.

राहुल गांधी ने सफाई में कहा कि हम लोग मकर द्वार से संसद के अंदर जा रहे थे. वहां बीजेपी के लोग खड़े थे और अंदर जाने से रोक रहे थे. मौके पर धक्का मुक्की होने लगी और लोग गिर गए. ये लोग संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं और अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं. मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं.

‘खरगे जी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई’
राहुल ने बीजेपी सांसदों पर एंट्री गेट पर रोके जाने का आरोप लगाया है. राहुल का कहना है कि वे लोग मुझे धक्का दे रहे थे और धमकी रहे थे. हम लोग सीढ़ियों पर खड़े थे. राहुल का कहना है कि कैमरे में सब कैद है. खरगे जी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. हालांकि, हमें धक्का-मुक्की से कुछ नहीं होता है. बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते हैं.

‘राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया’
वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद आकर मुझ पर गिर गया, जिससे मेरे सिर में चोट आई है. सारंगी को अस्पताल ले जाया गया है. बीजेपी के नेता उन्हें देखने और हाल-चाल लेने पहुंचे हैं. वहीं, वायनाड से सांसद और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, खरगे के साथ धक्का मुक्की हुई है. कैमरे में सब कैद है.

इंडिया ब्लॉक के सांसद निकाल रहे हैं मार्च
इंडिया ब्लॉक के सांसद आज संसद में प्रोटेस्ट मार्च कर निकाल रहे हैं. दरअसल, दो दिन पहले राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीआर आंबेडकर को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोल दिया और आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा दिया. विरोध में शाह के इस्तीफे और माफी की मांग की जा रही है. गुरुवार को इंडिया ब्लॉक के नेता संसद में मार्च निकालने पहुंचे. ये लोग आंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे थे.

इंडिया ब्लॉक के सांसद नीले कपड़े पहने थे. कांग्रेस का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया है. उनका अपराध अक्षम्य है. पूरा तंत्र उन्हें बचाने में लगा है. जो गृह मंत्री ने कहा है, हम वही बात कर रहे हैं. उनके शब्दों को तरोड़ा-मरोड़ा नहीं गया है. वे माफी मांगने के बजाए धमका रहे हैं. हम इनकी धमकियों से नहीं डरेंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...