12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिये दिल्ली में भी यही करेंगे, वोट मत देना... गाजियाबाद में झुग्गियों...

ये दिल्ली में भी यही करेंगे, वोट मत देना… गाजियाबाद में झुग्गियों पर बुलडोजर ऐक्शन पर बोले केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली:

गाजियाबाद में अवैध कॉलोनी में जीडीए ने मंगलवार को बुलडोजर चलाया। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान करीब 4-5 दिन तक चलेगा। यहां पहले ही दिन 500 झुग्गियां हटाकर 10 एकड़ जमीन खाली कराई गई है। गाजियाबाद में हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में भी यही करना चाहती है।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘बीजेपी गरीबों की दुश्मन है। उन्हें बस गरीबों के वोट चाहिए। वोट मिलते ही गरीबों के घर उजाड़ देते हैं ये लोग। गाजियाबाद में उन्होंने यही किया। दिल्ली में भी ये लोग यही करना चाहते हैं, गलती से भी इन्हें वोट मत देना।’

गाजियाबाद में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
गाजियाबाद में जीडीए की प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने सोमवार को मसूरी एरिया में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर वहां किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मसूरी गांव में प्राइम मैटिक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के अभयपाल सिंह व अन्य द्वारा 5100 वर्ग मीटर एरिया में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। पहले भी यहां पर बुलडोजर चलाया गया, लेकिन इसके बाद फिर से वहां पर विकास कार्य चल रहा था।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ ऐक्शन
विकासकर्ता द्वारा इसका काफी विरोध किया गया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चल सकी। उनके समर्थन में कुछ राजनीतिक व्यक्ति भी आए। मगर जब जीडीए के नोटिस और अन्य कागजात दिखाए गए तो वह शांत होकर चले गए। गांव पिपलहेड़ा में बिलाल द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही कॉलोनी में करवाए सभी विकास कार्य को तोड़ा गया। इसमें बाउंड्रीवाल, सड़क और कॉलोनाइजर ऑफिस शामिल था। आईएमएस कॉलेज के पास एक कॉलोनी में प्लाटिंग चल रही थी। वहां पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सहायक अभियंता अनुज कुमार, अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अखिल मिश्रा, संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...