20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपाल'ये बंधन तो प्यार का बंधन है...' आसाराम के समर्थकों संग कैलाश...

‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है…’ आसाराम के समर्थकों संग कैलाश विजयवर्गीय ने गाया गाना

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एक मंच पर भजन गाते दिखाई दे रहे हैं.बताया गया कि इंदौर-1 विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय चुनाव प्रचार के दौरान आसाराम से जुड़ी एक संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे. गायकी के शौकीन कैलाश ने इस दौरान मंच पर ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है’ गाना गाया. शहर की नरसिंग वाटिका में श्री योग सेवा समिति के संचालक देवेंद्र मुर्दे ने इस भजन संध्या का आयोजन करवाया था.

बता दें कि स्वयंभू बाबा आसाराम को एक किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अप्रैल 2018 को दोषी ठहराया गया था. वह जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. उल्लेखनीय है कि ‘कांग्रेस को न मिले एक भी वोट, तो BJP बूथ अध्यक्ष को 51 हजार दूंगा’ और ‘मैं टिकट मिलने से खुश नहीं हूं’, ‘मैंन अपनी विधानसभा में पहुंचे बिना ही 50 हजार वोट से जीत जाऊंगा’ जैसे बयानों से कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा सुर्खियों में हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने 1990 से 2013 के बीच इंदौर जिले की अलग अलग सीटों से लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते. साल 2013 के चुनाव में उन्होंने महू सीट से कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार को 12,216 वोटों के अंतर से हराया था. अब 10 साल बाद फिर कैलाश चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...