29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतियह मोदी सरकार है, ये नहीं चलेगा...संसद में जब कांग्रेस पर जमकर...

यह मोदी सरकार है, ये नहीं चलेगा…संसद में जब कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

विषय तो था देश में नशे की समस्या का लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने बिना नाम लिए राजीव गांधी फाउंडेशन के बहाने कांग्रेस को घेरने का मौका ढूंढ ही लिया। बुधवार को गृह मंत्री लोकसभा में देश में नशे की समस्या पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं जो समाज को प्रताड़ित करना चाहते हैं। यह कांग्रेस की नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार है, एफसीआरए का जो पालन नहीं करेगा, उसके साथ बिना मरउव्वत सख्ती की जाएगी।

शाह ने नाम तो नहीं लिया उनका इशारा राजीव गांधी फाउंडेशन की तरफ था जिसका सरकार ने एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है। शाह ने कहा, ‘नशामुक्ति के लिए हम एक लाख से ज्यादा शैक्षिक संस्थानों के जरिए जागरूकता फैला रहे हैं। इसमें ढेर सारे एनजीओ भी जुड़े हैं। कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं जो भारत के समाज को स्‍वस्‍थ करना चाहते हैं लेकिन कुछ NGO ऐसे होते हैं जो भारत के समाज को प्रताड़‍ित करना चाहते हैं। दोनों के लिए भारत सरकार की नीति एक नहीं होगी। FCRA का जो पालन नहीं करेगा, उसके साथ सख्‍ती की जाएगी, कोई दया का भाव नहीं रखा जाएगा। विदेश से आए हुए धन का सोर्स राज्‍य की निगरानी में हो, ऐसा नहीं चलेगा। जब आपकी सरकार थी, बहुत चला लिया। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, देश को खत्म करने के लिए देश में एक पाई भी हम नहीं आने देंगे।’

एक हफ्ते पहले भी गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चीन के दूतावास से धन हासिल करने के बाद ही राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया गया था। उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 और 2006-07 के वित्तीय वर्ष में चीनी दूतावास से 1 करोड़ 35 लाख रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ था, जो कानून और उसकी मर्यादाओं के अनुरूप नहीं था इसलिए गृह मंत्रालय ने फाउंडेशन का एफसीआरए (विदेशी अनुदान नियमन कानून) पंजीकरण रद्द किया। शाह ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले फाउंडेशन को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संस्थापक जाकिर नाइक से 50 लाख रुपये मिले। आईआरएफ को सरकार ने आतंकवाद में कथित संलिप्तता के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...