22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिये मोदी जी का पोल है.... एग्जिट पोल पर राहुल ने तोड़ी...

ये मोदी जी का पोल है…. एग्जिट पोल पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया INDIA को आ रही कितनी सीटें

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी के आसार जताए गए हैं। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन बड़ी जीत का दावा किया गया है। वहीं एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन एग्जिट पोल को मोदी मीडिया पोल कहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ये मोदी जी का पोल है, फैंटेसी पोल है उनका। वहीं उनसे जब पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन को कितनी सीटें आ रही तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि 295 सीटें आएंगी।

एग्जिट पोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों, विधायक दल के नेताओं और पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। उनसे मतगणना के दिन सतर्क रहने और धांधली की किसी भी तरह की कोशिश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस बैठक के लिए राहुल गांधी भी कांग्रेस ऑफिस पहुंचे थे।

कांग्रेस दफ्तर में खरगे-राहुल गांधी ने की बैठक
खरगे का बुलाई बैठक में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव जयराम रमेश और के सी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के साथ बातचीत की। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता संभालेंगे। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की संभावना है।

राहुल गांधी ने किया 295 सीट का दावा
वहीं बैठक के बाद राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का पोल है। फैंटेसी पोल है उनका। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीट आ रही। उन्होंने कहा कि उन्हें 295 सीटें आएंगी। इससे पहले जयराम रमेश ने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी हैं और इसका ‘मास्टरमाइंड’ वह व्यक्ति है जिसका चार जून को ‘एग्जिट’ तय है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...