6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीययह तरीका नहीं है...जब सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की...

यह तरीका नहीं है…जब सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर जताया कड़ा ऐतराज

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने विधायक मुकुल रॉय को अयोग्य नहीं ठहराने के पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की तरफ से बार-बार याचिकाएं दायर करने पर शुक्रवार को कड़ी आपत्ति जताई। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने अधिकारी की ओर से इस मामले में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन से कहा, ‘यह तरीका नहीं है। आपने पहले भी इसी तरह की याचिका दायर की थी और बाद में उसे वापस ले लिया था। आपको पता है कि इस मुद्दे पर हाई कोर्ट के समक्ष एक रिट याचिका लंबित है। आप इस तरह हाई कोर्ट को दरकिनार नहीं कर सकते। हम इस पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।’

वैद्यनाथन ने अदालत से माफी मांगी लेकिन कहा कि मौजूदा अर्जी 11 अप्रैल, 2022 को हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका के रूप में दायर की गई थी, जो शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित है। बेंच ने वैद्यनाथन से कहा कि वह वरिष्ठ वकील हैं और उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है लेकिन वह ये टिप्पणियां कर रही हैं क्योंकि उसे याचिकाकर्ता की तरफ से अपनाई गई प्रक्रिया ठीक नहीं लगी।

बेंच ने कहा, ‘यहां एक व्यवस्था है। आप पिछले साल भी यहां आए थे और फिर आपने यह कहते हुए अपनी याचिका वापस लेने का फैसला किया कि आप हाई कोर्ट के समक्ष उपाय तलाशेंगे।’ साथ ही बेंच ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के 2022 के आदेश को वापस ले लिया गया।

पिछले साल 8 जून को, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की तरफ से उन्हें एक शिकायत देने के बाद फैसला सुनाया था कि रॉय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक थे, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद पाला बदल कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए।

वैद्यनाथन ने कहा कि वह बेंच के समक्ष सूचीबद्ध दो याचिकाओं को वापस लेना चाहेंगे, जिनमें एक याचिका विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती देने वाली भी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 11 अप्रैल, 2022 को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की तरफ से दायर एक याचिका को खारिज कर दिया था। अधिकारी ने दल-बदल के आधार पर रॉय को सदन के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने और मामले को नए सिरे से विचार करने के लिए बहाल करने का अनुरोध किया था।

अधिकारी ने एक अलग याचिका में उच्च न्यायालय के 11 अप्रैल, 2022 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। पिछले साल आठ जून को बनर्जी ने रॉय को अयोग्य ठहराने की अधिकारी की अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्हें याचिकाकर्ता की दलीलों में कोई दम नजर नहीं आता। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में पूर्व के अपने फैसले पर कायम रखा था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...