12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
HomeभोपालMP में यही है कानून का राज : बैतूल में हार्डवेयर व्यापारी...

MP में यही है कानून का राज : बैतूल में हार्डवेयर व्यापारी को दुकान में घुसकर गोली मारी, मौत

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में मंगलवार की रात हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रात में व्यापारी अशोक पवार को दुकान के अंदर ही गोली मार दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

बैतूल के गंज थाना इलाके के व्यावसायिक क्षेत्र गंज में श्याम मशीनरी एंड हार्डवेयर की दुकान पर गोली चलने की घटना घटित हुई है. बताया जा रहा है किअशोक पवार दुकान बंद करने वाले थे, इसके पहले अज्ञात आरोपी ने आकर उनके सीने पर गोली मार दी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया. घटना के कुछ देर बाद किसी ग्राहक ने आकर देखा की अशोक पवार खून से लथपथ पड़े हुए हैं और उनके पास खून बह रहा है.

इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को दी गई और उनके परिजनों को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अशोक पवार को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात आरोपी दुकान के पास आए थे जिसमें एक ने गोली मारी और दूसरा पास में ही खड़ा था. दोनों घटना के बाद पैदल भाग गए. दुकान के बाहर कुछ रुपए भी मिले हैं जो दुकानदार के बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान के पास घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. घटना को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश भी जताया.

हार्डवेयर व्यापारी की हत्या को लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और परिजनों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के पीछे के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे. मृतक व्यापारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...