10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'यह जंगल राज...', असद के एनकाउंटर पर महुआ मोइत्रा का बयान'

‘यह जंगल राज…’, असद के एनकाउंटर पर महुआ मोइत्रा का बयान’

Published on

नई दिल्ली,

यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उसके साथ एक और शूटर गुलाम भी मारा गया. दोनों उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने असद के बेटे के एनकाउंटर पर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे पूरी तरह से अराजकता करार दिया.

महुआ मोइत्रा ने कहा, मुझे आश्चर्य नहीं है. यह पूरी तरह से अराजकता है. यह एक प्रकार का कल्चर या जंगल राज है. जब आपके पास ऐसे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हों जो कहें, ‘गाड़ी पलट सकती है’, ‘ठोक दो’…तो यह कभी भी हो सकता है.

झांसी में हुआ एनकाउंटर
यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के मुताबिक, असद और गुलाम के झांसी के पास बड़ागांव और चिरगांव के बीच छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया. जब एसटीएफ ने असद को सरेंडर करने के लिए कहा, तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम को मार गिराया.

असद के पास से बाइक और विदेशी हथियार बरामद
पुलिस को असद और गुलाम के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर 455 बोर, वाल्थर पी 88 पिस्टल 7.63 बोर बरामद की गई. एक बाइक भी दोनों के पास मिली है.

24 फरवरी से फरार था असद
प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी.

उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है.पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत 5 शूटरों की तलाश में जुटी थी. असद ने पूरे हत्याकांड की कमान संभाल रखी थी. उमेश के हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में असद हथियार लिए हुए नजर आया था. इसके बाद से पुलिस के रडार पर था.

उमेश पाल हत्याकांड में 4 का एनकाउंटर
यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया. असद और गुलाम से पहले पुलिस ने विजय चौधरी और अरबाज को मार गिराया था. अब पुलिस को तीन शूटरों अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश है

 

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...