8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यबटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले अब बांट रहे हैं सौगात-ए-मोदी, कहां...

बटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले अब बांट रहे हैं सौगात-ए-मोदी, कहां गया हिंदुत्व-उद्धव ठाकरे

Published on

मुंबई:

रमजान के महीने में ईद से पहले बीजेपी द्वारा सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीधा हमला बोला है। गुरुवार को मुंबई में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब मुसलमानों ने बड़ी संख्या में हमारे लिए वोट किया तो उनकी आंखें चमक उठीं। अगर मुसलमान वोट देते तो वे इसे जिहाद कहते हैं। अब ईद के मौके पर बीजेपी ने ‘सौगात हे मोदी’ कार्यक्रम शुरू किया है। 32 लाख बीजेपी कार्यकर्ता 32 लाख मुसलमानों के घर जायेंगे। यह मोदी की ओर से कोई उपहार नहीं है। यह बेशर्मी है। यह सत्ता के लिए है। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि यह फर्जी हिंदुत्व है।

झंडे से हटा दीजिए हरा रंग
ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को यह ऐलान कर देना चाहिए कि भाजपा को यह घोषणा कर देनी चाहिए कि उसने हिंदुत्व को हमेशा के लिए त्याग दिया है। वे मुसलमानों के नाम पर हंगामा करते थे और जब चुनाव आते थे तो श्रद्धांजलि देते थे। उद्धव ने कहा कि अब देखिए… मुझ पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगाने से पहले अपने झंडे से हरा रंग हटा दीजिए। अब हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा? क्या अब कोई हिंदुत्व पार्टी अस्तित्व में है? क्या बिहार-यूपी चुनाव तक ही सत्ता में बने रहेंगे या आगे भी बने रहेंगे? उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि भाजपा को एक बार यह घोषणा कर देनी चाहिए कि उसने हिंदुत्व को त्याग दिया है।

बीजेपी ने मुंबई में रखा कार्यक्रम
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर यह निशाना ठीक उस वक्त पर साधा जब पार्टी का अंजुमन शान ए इस्लाम उर्दू स्कूल दुर्गामाता गली खैरानी रोड साकीनाका में सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम चल रहा था। मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम आर ख़ान की तरफ से जरूरतमंद 500 मुस्लिमों को ईट की किट बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस किट में ईद के मौके पर जरूरत में आने वाले सामान को रखा गया है। उद्धव ठाकरे ने जहां प्रेस कांफ्रेंस में सौगात ए मोदी कार्यक्रम पर निशाना साधा तो वहीं उन्होंने एक दिन पहले हुए संपन्न हुए राज्य के बजट सत्र पर कहा कि यह सत्र विफलताओं को छिपाने के लिए था। इसमें हताशापूर्ण, निराशावादी बजट पेश किया गया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...