11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमरा समझ लाशों के साथ मुर्दाघर में रख दिया, पिता ने देखा...

मरा समझ लाशों के साथ मुर्दाघर में रख दिया, पिता ने देखा बेटे का हिलता हुआ हाथ तो बची जान

Published on

कोलकाता

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसकी चपेट में आकर 275 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्‍हें ईश्‍वर ने दूसरी जिंदगी तोहफे में दी और अपनों से भी मिलाया। इनमें 24 साल का बिश्वजीत मलिक भी शामिल है जो मुर्दाघर तक जाने के बाद भी पिता की जिद की वजह से जिंदा बच गया है। इससे यह कहावत जाको राखे साइयां मार सके ना कोई एक बार फिर से सच साबित होते दिखाई पड़ती है।

हावड़ा के एक दुकानदार हेलाराम अपने बेटे बिश्वजीत को कुछ घंटे पहले ही शालीमार स्टेशन पर छोड़कर आए थे। बिस्वजीत को छोड़ने के कुछ घंटे बाद उन्हें रेल दुर्घटना के बारे में पता चला। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने बिश्वजीत को फोन किया। बिश्वजीत ने फोन तो उठाया लेकिन ज्यादा चोटिल होने की वजह से वो ज्यादा कुछ बता नहीं पाया। हेलाराम को अंदाजा हो गया उसके बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसने तुरंत स्थानीय एम्बुलेंस चालक पलाश पंडित को फोन किया। इसके बाद उन्होंने अपने बहनोई दीपक दास को साथ चलने के लिए कहा और उसी रात बालासोर के लिए एंबुलेंस में रवाना हो गए। उन्होंने उस रात 230 किमी से अधिक की यात्रा की लेकिन उन्हें किसी भी अस्पताल में बिश्वजीत नहीं मिला।

पिता ने नहीं मानी हार
दास ने बताया कि हमने फिर भी हार नहीं मानी। हमें उम्मीद थी हमारा बेटा जिंदा है और हम उसकी तलाश करते रहे। एक व्यक्ति ने हमसे कहा कि अगर हमें अस्पताल में कोई नहीं मिला, तो हमें बहानागा हाई स्कूल जाना चाहिए, जहां शव रखे गए थे। उन्होंने बताया कि पहले हमें शवों को देखने की अनुमति नहीं थी। थोड़ी देर बाद, जब किसी ने देखा कि किसी पीड़ित का दाहिना हाथ कांप रहा है। हमने देखा कि यह हाथ बिस्वजीत का था, जो बुरी तरह से घायल था। हम तुरंत उसे एम्बुलेंस में बालासोर अस्पताल ले गए, जहाँ उसे कुछ इंजेक्शन दिए गए। उसकी हालत को देखते हुए, उन्होंने उसे कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन हमने बांड पर हस्ताक्षर किए और उसे छुट्टी दे दी।

एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा इलाज
एम्बुलेंस चालक पलाश पंडित ने बताया कि जब वो कोलकाता जा रहे थे तो बिश्वजीत बेहोश था। हम सुबह साढ़े 8 बजे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे, जहां बिश्वजीत का इलाज चल रहा है। बिस्वजीत के टखने की रविवार को सर्जरी हुई। सोमवार को उसके पैर की एक और सर्जरी हुई। उसका दाहिना हाथ कांप रहा था, जिसमें कई फ्रैक्चर हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...