6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहजारों टैंक, हेलीकॉप्टर, मिसाइल... पाकिस्तानी सेना के पास कितने हथियार, यूं ही...

हजारों टैंक, हेलीकॉप्टर, मिसाइल… पाकिस्तानी सेना के पास कितने हथियार, यूं ही नहीं दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी ताकत

Published on

इस्लामाबाद

भारत का उसके पड़ोसी पाकिस्तान के साथ साल 1947 से ही विवाद है। पाकिस्तान कई बार भारत पर हमला कर चुका है। लेकिन हर बार उसने मुंह की खाई है। भारत से लड़ने के लिए ही पाकिस्तान ने एक विशाल सेना बना रखी है। फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सैन्य ताकत है। आर्थिक हालात खराब होने के बावजूद पाकिस्तान के पास हथियारों का जखीरा है। पाकिस्तान के पास हजारों टैंक, गाड़ियां और फाइटर जेट हैं। आइए जानें पाकिस्तान की इस ताकत के बारे में।

पाकिस्तानी सेना में 654,000 सैनिक हैं। पाकिस्तान को आज के समय चीन से मदद मिलती है। इसके पास कुल 1,434 एयरक्राफ्ट हैं। फाइटर जेट 387 हैं। इस मामले में भारत आगे है। भारत के पास 606 लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तान के पास 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 549 ट्रेनर एयरक्राफ्ट हैं। पाकिस्तान के पास 4 हवाई टैंकर और 352 हेलीकॉप्टर हैं। भारत के पास 869 हेलीकॉप्टर मौजूद हैं। पाकिस्तान के पास 57 हमला करने वाले हेलीकॉप्टर हैं। इस मामले में पाकिस्तान भारत से आगे है। भारत के पास 40 अटैक हेलीकॉप्टर हैं।

पाकिस्तानी सेना की ताकत
पाकिस्तानी सेना के पास 3742 टैंक हैं। पाकिस्तान के पास 50,523 बख्तरबंद गाड़ियां हैं। भारत के पास 151,248 बख्तरबंद वाहन हैं। वहीं पाकिस्तान के पास 752 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है। इस मामले में पाकिस्तान भारत से आगे है। भारत के पास 140 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है। खींची जाने वाली आर्टिलरी पाकिस्तान के पास 3,238 हैं। भारत के पास इसकी संख्या 3243 है। पाकिस्तानी सेना के पास 602 मोबाइल रॉकेट लॉन्चर हैं।

नौसेना की ताकत
पाकिस्तान के पास 114 नौसेना पोत हैं। इस मामले में इसकी रैंक दुनिया में 32वीं है। भारत के पास 294 नौसेना फ्लीट है। एयरक्राफ्ट कैरियर पाकिस्तान के पास एक भी नहीं हैं। भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। पाकिस्तानी सेना के पास 8 पनडुब्बी हैं। पाकिस्तानी नौसेना के पास 9 फ्रिगेट युद्धपोत हैं। सीमा सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के पास 69 पेट्रोलिंग जहाज हैं।

पाकिस्तान की मिसाइलें
पाकिस्तान के पास मिसाइलों की कई सीरीज है। इसने अपनी मिसाइलों का नाम भारत पर हमला करने वाले आक्रांताओं के नाम पर रखा है। पाकिस्तान के पास कई तरह की क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल है। पाकिस्तान की गौरी एक मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जो 1250-1500 किमी की दूरी तक हमला कर सकती है। पाकिस्तान के पास अब्दाली, गजनवी, हत्फ-1 और शाहीन-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...