10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यअमृतसर मंदिर ब्लास्ट में तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की...

अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर बदमाश

Published on

चंडीगढ़,

अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित मंदिर में देर रात हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हथियार और ग्रेनेड की सप्लाई में शामिल थे. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तीनों युवक बिहार से उस वक्त गिरफ्तार किए गए जब वे नेपाल भागने की फिराक में थे.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मार्च को एक FIR दर्ज की गई थी, जिनमें 2 आरोपी पकड़े गए थे और आरोपियों से हेरोइन बरामद की गई थी. जांच के दौरान तीन युवकों के नाम सामने आए- कर्ण, मुकेश और साजन. कर्ण वीकेआई के साथ जुड़े थे और हथियार सप्लाई करने का काम करता था. हम कर्ण को फॉलो करते हुए बिहार के मधेपुरा पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बिहार से लेकर आ रही है. ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे, इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है. उन्होंने कहा कि जब से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई, तब से पुलिस को शक है कि ये लोग इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. जिस जगह पर धमाका हुआ ये लोग वहीं के रहने वाले हैं. भुल्लर ने कहा कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी.

भारत छोड़ने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक तीनों आरोपी बिहार से नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

मंदिर के बाहर धमाका, दहशत में स्थानीय लोग
बता दें कि अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मंदिर के बाहर धमाका हुआ, जिससे मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे 2 शख्स
सीसीटीवी फुटेज में 2 अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर के पास आते दिख रहे हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद, उनमें से एक मंदिर की ओर विस्फोटक सामग्री फेंकता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

पुलिस जांच में जुटी
अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने रात करीब 2 बजे दी. सूचना मिलते ही वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. बता दें कि पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर कई धमाके किए गए हैं, इस ताजा घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...