21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिआज हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला: पीएम मोदी के...

आज हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला: पीएम मोदी के संबोधन पर बोले अखिलेश

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपना भाषण दे दिया है। दो घंटे के करीब के इस भाषण में कई मुद्दों पर बात की गई, लेकिन केंद्र संविधान रहा। अब पीएम मोदी ने तो कांग्रेस पर निशाना साधा, नेहरू-इंदिरा का जिक्र किया और अपनी सरकार के काम भी गिनवाए। लेकिन इंडिया गठबंधन का रिएक्शन बता रहा है कि उनकी नजरों में पीएम मोदी का भाषण एक दम बोरिंग था, दिशाहीन था और उसमें तथ्य आधारित बात कम थीं।

प्रियंका गांधी क्या बोलीं?
पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी ने बोला कि प्रधानमंत्री जी ने एक नई बात नहीं कही… मैंने सोचा था प्रधानमंत्री कुछ नया बोलेंगे या कुछ अच्छा बोलेंगे… अगर भ्रष्टाचार के प्रति उनकी सरकार का जीरो टॉलरेंस है तो अडानी मामले पर बहस तो करें। वायनाड सांसद ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएम मोदी ने इस बार बोला जरूर दो घंटे, लेकिन उनका यह संबोधन काफी उबाऊ था।

अखिलेश यादव क्या बोले?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबा भाषण था… आज हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला… जो परिवारवाद की बात कर रहे हैं उनके खुद के दल में (परिवारवाद)भरा पड़ा है… जातीय जनगणना को लेकर लगातार हम लोग आगे बढ़ रहे हैं और वो दिन आएगा जब जातिगत जनगणना भी होगी और आबादी के हिसाब से लोगों को अधिकार और सम्मान भी मिलेगा।

इकरा हसन क्या बोलीं?
सपा ही दूसरी युवा नेता इकरा हंसन ने पीएम के संबोधन पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर बोला कि हम निराश हैं कि उन्होंने (पीएम मोदी) संविधान के बारे में बात की लेकिन उन्होंने संभल, यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति, अल्पसंख्यकों के अधिकार और मणिपुर मुद्दे पर कुछ नहीं कहा… उन्होंने लोगों के मुद्दों को संबोधित नहीं किया।

टीएमसी ने क्या बोला?
दक्षिण भारत से आने वाले कांग्रेस नेता मल्लू रवि को इस बात पर आपत्ति हुई कि पीएम ने सिर्फ नेहरू-गांधी का जिक्र किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बोला कि वे जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के खिलाफ बोल रहे हैं…वे केवल गांधी परिवार के बारे में बात कर रहे हैं जिसने इस देश को आजादी और संविधान दिलाया…हम इससे परेशान हैं। एक जारी बयान में ममता बनर्जी की पार्टी ने भी पीएम मोदी के संबोधन पर निराशा व्यक्त की। कहा गया कि मणिपुर पर शांत रहने के लिए पीएम मोदी ने संकल्पों का जिक्र कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने सबसे ज्यादा निशाना गांधी परिवार पर ही रखा।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...