7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपैर के अंगूठों के नाखून उखाड़े, शरीर से निकले 30 से अधिक...

पैर के अंगूठों के नाखून उखाड़े, शरीर से निकले 30 से अधिक छर्रे… रामगोपाल के साथ बर्बरता की सभी हदें पार

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भड़की हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की हत्या कर दी गई। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान ये हिंसा भड़की थी। रामगोपाल मिश्रा की हत्या पर बर्बरता पूर्ण तरीके से की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामगोपाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस बीच रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि किस तरीके से उसके साथ बर्बरता की गई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि रामगोपाल के शरीर से 30 से अधिक छर्रे निकले हैं, जो उसकी मौत की वजह बन गए।

रामगोपाल क अंगूठे के नाखूनों को उखाड़ा
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रामगोपाल की हत्या हमीद के घर के अंदर हुई है। हमीद और सलमान के घर के सदस्यों ने रामगोपाल को पकड़ा था और उसे अंदर लेकर गए थे। जब यह हिंसा हुई और भीड़ भाग गई तो रामगोपाल अकेला पड़ गया था। इस दौरान सलमान और हमीद उसे अपने घर में खींच कर ले गए। इसके बाद पिलास से रामगोपाल के दोनों पैर के अंगूठे के नाखूनों को उखाड़ दिया।

इसके बाद कुछ लोगों ने शोर मचाया और भीड़ फिर से हमीद के घर पर आ रही थी। इस बीच सलमान ने 12 बोर की बंदूक से रामगोपाल के सीने को छलनी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से रामगोपाल को हमीद के घर से निकाला लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।

डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्ति ले जा रहे थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोग डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताने लगे लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने डीजे बंद करने से मना कर दिया। इस बीच छतों के ऊपर से पथराव शुरू हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक युवक ने मूर्ति पर लगा झंडा खींचकर फाड़ दिया, जिसके बाद रामगोपाल हमीद की छत पर चढ़कर वहां लगे हरे झंडे को नोचने लगा। इसी दौरान पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ भाग गई। लेकिन रामगोपाल अकेला हो गया और उसे हमीद और सलमान अपने घर में खींचकर लेकर चले गए और मार डाला।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...