32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपहाड़ में ले जाकर किया रेप, पैर तोड़ा, फिर कर दी हत्या......

पहाड़ में ले जाकर किया रेप, पैर तोड़ा, फिर कर दी हत्या… हरियाणा के नूंह में साढ़े 3 साल की बच्ची से दरिंदगी

Published on

नूंह:

पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पहले बच्ची गायब हुई जिसे घंटों खोजा गया। पहाड़ पर बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी साढ़े 3 साल की बच्ची शनिवार को घर के आंगन में खेल रही थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजन उसको तलाश करने लगे। गांव की मस्जिदों में ऐलान भी कराएं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया। करीब 7 घंटे बाद रात करीब 11 बजे पहाड़ पर बच्ची का शव मिला। शव खून से पूरा सना हुआ था। पहाड़ पर खून के निशान भी पाए गए।

दो समुदाय से जुड़ा हुआ है मामला
ग्रामीणों की माने तो मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। लेकिन ग्रामीण घटना को नजरअंदाज कर बच्ची का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी करने लगे। इस बीच पुलिस को भनक लगी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आरोपी पीड़ित परिवार के साथ खोजने लगा बच्ची
पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार के लोग जब बच्ची को तलाश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी भी उनके साथ बच्ची को ढूंढ रहा था। जब काफी देर बाद बच्ची का शव पहाड़ के ऊपर झाड़ियों में मिला तो पता चला कि देर शाम गांव के हरिश्चंद्र के पास बच्ची खेल रही थी। जिसे गांव के कुछ बच्चों ने आरोपी के साथ देखा था।

क्या कहती है पुलिस
पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। आरोपी की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...