12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी! जानिए मॉनसून...

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी! जानिए मॉनसून ब्रेक पर अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में आज, 23 अगस्त को सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई. नोएडा-गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में तड़के से जारी बारिश की गतिविधियों के बीच गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ गई है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, प्रीत विहार, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहेगी. वहीं, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, लाजपत नगर, वसंत कुंज, कालकाजी, तुगलकाबाद, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ समेत दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ घंटे बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा करनाल, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, खुर्जा, अतरौली, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, हाथरस, मथुरा, आगरा समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी.

दिल्ली में आज झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने आज के लिए पहले ही अच्छी बारिश की संभावना जताई थी. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (23 अगस्त) आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं कल यानी 24 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है लेकिन इसकी तादाद में कमी देखी जा सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 24 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी और न्यूनतम तापमान कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...