11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यअसम में ट्रेन हादसा, डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे...

असम में ट्रेन हादसा, डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Published on

गुवाहाटी

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन लुमडिंग डिवीजन के डिबालोंग स्टेशन के पास डिरेल हुई है। अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने कहा कि दीमा हसाओ जिले में एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक शख्स को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतरे
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई जाने वाली अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह अगरतला से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब चार बजे लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो अचानक ट्रेन का इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।’

लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन को स्थगित
उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने के बाद बचाव और बहाली कार्य तेज हो गया है। दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन को घटनास्थल पर मदद के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है। सीपीआरओ ने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 जारी कर दिया गया है।

ये ट्रेनें हुई रद्द
कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण कई अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन, रंगिया-सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन और सिलचर-गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस शामिल हैं।

ये ट्रेन सेवाएं भी रहेगी प्रभावित
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगरतला-लोकमान्य तिलक ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार और शुक्रवार को मणिपुर, दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बता दें कि बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें दीमा हसाओ जिले के अंतर्गत लुमडिंग-बरदारपुर पहाड़ी खंड के सिंगल ट्रैक से गुजरती हैं। ये लाइन मणिपुर, दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...