18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य10 मुस्लिम महिलाओं को फंसाओ…अब बीजेपी नेताओं को चप्पल से पीटो, श्रीराम...

10 मुस्लिम महिलाओं को फंसाओ…अब बीजेपी नेताओं को चप्पल से पीटो, श्रीराम सेना प्रमुख का विवादित बयान

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुथालिक ने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं पर इस बार निशाना साधा है। उन्होंने कारवार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपा नेताओं को चप्पल से मारना चाहिए। मुथालिक ने 23 जनवरी को घोषणा की थी कि वह करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुथालिक ने कहा कि वे नालायक है, वे बेकार लोग हैं, जो पीएम मोदी का नाम लेते हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं की समस्या को नहीं समझेंगे। श्रीराम सेना ने भाजपा नेताओं की पीएम मोदी के नाम और उनकी तस्वीर के बिना वोट मांगने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा नेता बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे। पंपलेट और बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है तो फिर शान से मतदाताओं से वोट मांगने की कोशिश कीजिए।

श्रीराम सेना के प्रमुख ने कहा कि वे ऐसा नहीं करेंगे। पीएम मोदी के नाम का उपयोग किए बिना वोट नहीं मांगेंगे। वे फिर से आपके दरवाजे पर आएंगे। आपसे कहेंगे कि आप अपना वोट मोदी को दीजिए। अगर वे मोदी का नाम लेते हैं तो उन्हें चप्पलों से मारें। 20 फरवरी, 2023 को कर्नाटक में श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने विवादित बयान दिया था। मुथालिक ने राज्य में हिंदू पुरुषों से ‘लव जिहाद’ का मुकाबला करने के लिए मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का आह्वान किया और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था।

’10 मुस्लिम महिलाओं को फंसाओ, सुरक्षा हम देंगे’
बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुथालिक ने कहा था कि हम स्पष्ट रूप से जानते हैं कि कर्नाटक में क्या हो रहा है और मेरे पास इसका समाधान है। अगर हम ‘लव जिहाद’ में एक हिंदू लड़की को खो देते हैं, तो हमें उसका बदला लेने के लिए 10 मुस्लिम महिलाओं को फंसाना होगा। उन्होंने कहा कि था अगर ऐसा होता है श्रीराम सेना ऐसे लोगों को सुरक्षा और रोजगार भी देगी। हमें बाहरी ताकतों से अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

मुथालिक ने यह भी कहा था कि ‘लव जिहाद’ को लेकर हिंदू लड़कियों को चेतावनी देना भी श्री राम सेना का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश भर में हम सैकड़ों लड़कियों को खो रहे हैं क्योंकि ‘लव जिहाद’ द्वारा उनका शोषण किया जाता है। हमें लड़कियों को इस बारे में आगाह करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बता दें कि इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...