15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिइलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त थे... दिल्ली में 250 से ज्यादा मोहल्ला...

इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त थे… दिल्ली में 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी, AAP ने बीजेपी को घेरा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली में 550 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे, जहां इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त किए जाते थे।

जैन ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी सरकार 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी कर रही है, जो दिल्ली की जनता के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सरकारी जमीन नहीं है, वहां किराए पर जमीन लेकर मोहल्ला क्लीनिक चलाना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली के कई सरकारी कार्यालय किराए पर चल रहे हैं, तो फिर मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं चल सकते?

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 6 मार्च को मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का आदेश जारी किया था। मंत्री ने बताया कि करीब 250 मोहल्ला क्लीनिक किराए के मकान में चल रहे हैं, जिनमें से कई केवल कागजों पर ही चल रहे हैं। इन क्लीनिकों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये किराया दिया जा रहा था, साथ ही बिजली का खर्च अलग से होता था। इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया है।

मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार के अड्डा बन गए हैं। इसी कारण इन क्लीनिकों को बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने अब सरकारी जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य मंत्री ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...