9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्य'शिंदे का अपमान करने की कोशिश की, बर्दाश्त नहीं करेंगे', CM फडणवीस...

‘शिंदे का अपमान करने की कोशिश की, बर्दाश्त नहीं करेंगे’, CM फडणवीस की कुणाल कामरा पर दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान के बाद सियासी तापमान तेज है. इस विवाद पर अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है. फडणवीस ने कहा, ‘स्टैंडअप कॉमेडियन कामरा ने जिस तरह से एकनाथ शिंदे का अपमान करने की कोशिश की है, वह गलत है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. लोगों ने 2024 के विधानसभा चुनाव में हमें वोट दिया है और हमारा समर्थन किया है. जो देशद्रोही थे, उन्हें लोगों ने घर भेज दिया है. बालासाहेब ठाकरे के जनादेश और विचारधारा का अपमान करने वालों को लोगों ने उनकी जगह दिखा दी है.’

फडणवीस ने आगे कहा, ‘हास्य से कोई समस्या नहीं है, लेकिन बड़े नेताओं को बदनाम करने और उनका अपमान करने का तरीका बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. कोई हम पर हास्य कर सकता है, लेकिन अपमानजनक बयान देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. कामरा को माफी मांगनी चाहिए.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कामरा अपने एक्स पोस्ट में जिस संविधान की किताब का इस्तेमाल कर रहे हैं, वही राहुल गांधी भी दिखा रहे हैं. दोनों ने संविधान नहीं पढ़ा है. कोई दूसरों की स्वतंत्रता और विचारधारा का अतिक्रमण नहीं कर सकता. इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता.’

अजित पवार ने भी दिया बयान
राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ‘किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं. आप उस अधिकार का उपयोग कर सकते हैं. हर व्यक्ति की अलग-अलग राय हो सकती है. विचार अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन जब आप अपनी बात कहते हैं, तो आपको एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि इससे कानून और व्यवस्था बनाए रखने में हमारे पुलिस बल को कोई परेशानी न हो.’

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुणाल कामरा ने अपनी कॉमेडी के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर कथित रूप से अभद्र गाने गाए थे. इस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कामरा के खार स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद, सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कॉमेडी की भी एक सीमा होनी चाहिए.

कामरा ने फिल्म “दिल तो पागल है” के एक हिंदी गाने की तर्ज पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा और उन्हें ‘गद्दार’ बताया. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिंदे के खिलाफ कामरा के कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता होटल के ऑडिटोरियम में पहुंचे. यह उसी परिसर के करीब है जहां इंडियाज गॉट लेटेंट का आपत्तिजनक एपिसोड शूट किया गया था जिसके कारण रणवीर अलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...