11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउन्नाव हाइवे पर ट्रक ने मारा ब्रेक, एक के बाद एक भिड़े...

उन्नाव हाइवे पर ट्रक ने मारा ब्रेक, एक के बाद एक भिड़े डंपर, 3 ड्राइवर- कंडक्‍टर जिंदा जले

Published on

उन्नाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह हो गया। ट्रक और डंफर की भिड़ंत में दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। ट्रक के केबिन में चालक और कंडक्टर फंस गए। निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों असफल रहे और जिंदा जल गए। वहीं, एक अन्य शव डंपर के बाहर पड़ा मिला। घटना अजगैन कोतवाली के कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित चमरौली गांव के सामने की है।

शनिवार सुबह लखनऊ से कानपुर लकड़ी लादकर जा रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने पर एक के बाद डंपर भिड़ गया। भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए, जबकि एक शव डंपर के बाहर पड़ा मिला। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई। जाम खुलवाने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ हसनगंज दीपक कुमार के मुताबिक, तीन चालकों की जलने से मौत हो गई, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की है। कोहरे के कारण गाडियां एक दूसरे से टकराई ,टक्कर इतनी तेज थी की शार्ट सर्किट से आग लग गई।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...