5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के 'खून-खराबे' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अब बाइडेन के...

ट्रंप के ‘खून-खराबे’ वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अब बाइडेन के प्रवक्ता ने किया पलटवार

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रवक्ता, जेम्स सिंगर ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ‘एक और 6 जनवरी’ चाहते हैं. यह बयान ट्रंप के द्वारा शनिवार को दिए गए बयान के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने खून-खराबे का जिक्र किया था. इस बयान की निंदा करते हुए प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के नागरिक ट्रंप को इस नवंबर में एक और चुनावी शिकस्त देने जा रहे हैं क्योंकि वे उनके उग्रवाद, हिंसा के प्रति लगाव और बदला लेने की उनकी प्यास को लोग खारिज करते रहेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने उस वक्त बयान दिया, जब उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी कारों पर ‘100% टैरिफ’ का वादा किया. ओहियो के डेटन के पास एक रैली को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि हम लाइन में आने वाली हर एक कार पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहे हैं. अगर मैं नहीं चुना गया, तो देश में खून-खराबा होगा. Politico की रिपोर्ट के मुताबिक जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह दोबारा चुने जाते हैं तो चीन से कोई भी वेहिकल अमेरिका नहीं आयात किया जाएगा.

6 जनवरी को क्या हुआ था?
अमेरिका में 6 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत के बाद यूएस कैपिटल पर हमला हुआ था. इस दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी. इससे पहले 2020 के राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिशों में ट्रंप गुंडागर्दी के आरोप लगाए गए थे. वो इन आरोपों के बारे में बोलते वक्त ऐसी बयानबाजी करते रहते हैं, जिस पर विवाद हो जाता है.

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी अपने भाषणों में 6 जनवरी की घटनाओं का जिक्र करते रहते हैं. उन्होंने हाल ही में कहा कि नवंबर में चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की किस्मत के लिए मायने रखते हैं. यह हमला रिपब्लिकन और ट्रम्प के अभियान के लिए एक राजनीतिक खतरा बना हुआ है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...